गोतस्करोंको पकडने गई ‘पुलिस टीम’पर मेवातमें आक्रमण, हसीन बन्दी, अन्य हुए भागे


२४ फरवरी, २०२२
      हरियाणाके मेवात जनपदमें गोतस्करको पकडने गई ‘पुलिस टीम’पर आक्रमणका समाचार है । यहां फिरोजपुर झिरका ‘थाना’ क्षेत्रमें हसीन नामके आरोपितके घर ‘पुलिस’ घेरावके मध्य ‘पथराव’में एक ‘होमगार्ड’ गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया है । ‘पुलिस’ वाहनको भी अत्यधिक क्षति पहुंची है । ‘पुलिस’ने हसीनको बन्दी बनाया गया है । घटना बुधवारकी (२३ फरवरीकी) बताई जा रही है ।
      अमर उजालाके प्रतिवेदनके अनुसार ‘पुलिस’ने गुप्तचरकी सूचनापर तौफीक नामके आरोपितकी घेराबन्दी की । उसको साकरससे चितौडा जानेवाले मार्गसे बन्दी बनाया गया । उसके निकटसे ‘बाइक’पर बोरियोंमें मांस प्राप्त हुआ । तौफीकने पूछताछमें हसीनका नाम लिया । हसीनपर तौफीकको मांस विक्रयका आरोप है । साथ ही पकडे गए आरोपितने मुन्ना, आमीन, सद्दाम और फारुखका भी नाम लिया । मांसको मंहूके पर्वतपर विक्रयकी बात पता चली ।
     ‘एसएचओ’ अरविन्द कुमारने बताया कि घेरावके मध्य आरोपितोंने ८ से १० अन्य साथियोंके साथ मिलकर ‘पुलिस’पर प्राणघातक आक्रमण किया था; अतः ‘पुलिस’पर प्राणघातक आक्रमण करने और ‘सीएस’ अधिनियममें अभियोग प्रविष्ट किया गया है । भागे हुए आरोपितोंकी खोज की जा रही है ।
      इससे पूर्व हरियाणाके पलवल क्षेत्रके अंदरौला गांवमें मध्य प्रदेशकी ‘पुलिस’पर आक्रमण किया गया था । इसके पश्चात भी ‘पुलिस’ वांछित अपराधी खुर्शीदको बन्दी बनानेमें सफल रही थी । उसका समूह समूचे देशमें ‘एटीएम’ लूटके लिए कुख्यात है ।
        हरियाणाका मेवात जनपद मुसलमानोंका गढ है । एक अनुमानके अनुसार, वर्ष २०२२ में मेवातके मुसलमानकी जनसंख्या कुल जनसंख्याका ८० प्रतिशत है । जिसके भयावह परिणाम स्पष्ट देखनेको मिल रहे है । वर्तमान राजनेताओंने अपनी सत्तालोलुप प्रवृत्तिके करना देशका सर्वनाश कर दिया है; अतः अब हिन्दूराष्ट्रकी स्थापना ही भारतको बचानेका एक मात्र विकल्प है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution