छात्राओंको ‘हिजाब’ पहननेसे रोकनेपर प्रधानाध्यापकको मिली धमकी, अब तुम जीवित नहीं बचोगे


२० फरवरी, २०२२
      कर्नाटकके मडिकेरी जनपदके एक कनिष्ठ महाविद्यालयके प्रधानाध्यापकको प्राण हर लेनेकी धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने ‘हिजाब’ पहनकर आई छात्राओंको विद्यालयसे घर भेज दिया था, जिसके पश्चात उन्हें धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने शनिवारको ‘पुलिस’के समक्ष परिवाद प्रविष्ट कराते हुए आरोप लगाया है कि एक व्यक्तिने उन्हें प्राण हर लेनेकी धमकी दी है ।
     मडिकेरी कनिष्ठ महाविद्यालयके प्रधानाध्यापक विजयके परिवादके आधारपर ‘साइबर’ अपराध ‘पुलिस’ने प्रकरणकी जांच आरम्भ की है । सामाजिक जालस्थलपर प्राण हर लेनेकी धमकी देनेवाले मोहम्मद तौसीफ नामके व्यक्तिके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया गया है । प्रधानाध्यापक विजयने बताया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अब तुम जीवित नहीं बचोगे । प्रधानाध्यापकने बताया कि उन्होंने छात्रोंको मात्र शासकीय आदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालयके अन्तरिम आदेशके बारेमें समझानेका प्रयास किया था ।
      विजयने कहा,  “छात्रोंने इस प्रकरणपर आरोप लगाए और उत्तर दिया, जिससे हमें दुःख हुआ । हम दुःखी हैं; परन्तु वह निर्दोष हैं । इसे लेकर अच्छे सन्देश भी हैं; किन्तु इस व्यक्तिने अपशब्द बोले है और धमकी दी है ।
         ‘हिजाब’ विवादके पीछे जिहादी सोच एवं आतङ्कवादी तत्त्वोंका रहस्योद्घाटन करनेकी आवश्यकता है । आतङ्की षड्यन्त्र मुसलमान छात्रोंको यह बतानेके लिए है कि उनकी धार्मिकता, शिक्षासे अधिक महत्त्वपूर्ण है, जबकि इनको भडका रहे अधिकतर जिहादियोंकी सन्तानें विदेशोंमें शिक्षारत हैं और पश्चिमी सभ्यताका अनुसरण करती हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution