मार्च ३०, २०१९
राहुल गांधीने स्वयंको जनेउधारी ब्राह्मण घोषित करवाया तो गत दिवसों ही प्रियंका वाड्राने स्वयंको गंगाकी पुत्री घोषित करवा दिया । चुनावके समय प्रियंका वाड्रा साडी पहनकर उत्तरप्रदेशमें घूम रही हैं और इसी भ्रमणमें प्रियंका वाड्रा अयोध्या पहुंची थी । अयोध्यामें प्रियंका वाड्राने भगवान रामके जन्मस्थानपर जानेसे मना कर दिया, राम ललाके दर्शनसे मना कर दिया ।
जब पूछा गया तो प्रियंका वाड्राने कहा कि प्रकरण न्यायालयमें है; इसलिए मैं दर्शन करने नहीं जाउंगी !
ये वही प्रियंका वाड्रा है, जिसकी मां सोनिया गांधीके शासनने भगवान रामके अस्तित्वको मानने से ही मना कर दिया, और आज प्रियंका वाड्राने भगवान रामके दर्शनसे मना कर दिया ।
“ऐसी आस्थाका (प्रियंकाके दिखावेका) क्या लाभ, जो किसीके हां या ना कहनेपर निर्भर हो !! यदि न्यायालय ना कहेगा तो क्या राम भगवान नहीं कहलाएंगें !! वास्तवमें तो प्रियंका वाड्राका यह केवल बहाना है, उनकी वास्तविकता इसीसे उजागर हो चुकी है कि ये हिन्दू द्रोही है और गंगा स्नान और हिन्दुओंकी बात करना इनका हिन्दुओंके वोटके लिए ढोंग मात्र है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply