तेजोमहालय (ताजमहल) क्षेत्रमें धर्मान्ध युवकने लगाया ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’का उद्घोष, सुरक्षाकर्मियोंने घेरकर पीटा


२ मार्च, २०२२
     उत्तर प्रदेशके आगरामें स्थित तेजोमहालय परिसरमें ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ सहित अन्य भारत विरोधी उद्घोष लगानेका प्रकरण सामने आया है । बताया जा रहा है कि उद्घोष करनेवालों में कुछ अराजक तत्त्व सम्मिलित थे, जिन्हें पकडकर लोगोंने उनकी धुनाई कर दी । मंगलवार, १ मार्च २०२२ को शाहजहांके ‘उर्स दरगाह’पर होनेवाली ‘सूफियों’की मृत्युकी बरसीका अवसर था और इस अवसरपर लोगोंको ताजमहलमें निःशुल्क प्रवेशकी सुविधा दी गई थी । ‘उर्स’के अन्तिम दिन तीसरे प्रहरमें ये घटना हुई ।
      सुरक्षाकर्मियोंने भी भारत विरोधी उद्धोष लगानेवालों को त्वरित पकडा और उनकी पिटाई की । तेजोमहालयमें इस दिन कई पर्यटक पहुंचे और उधर जानेवाले मार्ग लोगोंसे भरे पडे थे । ‘भीड’के कारण स्मारकके परिसरमें पग रखनेका भी स्थान नहीं बचा था । इतनी ‘भीड’में सुरक्षाकर्मियोंके लिए ‘हैकिंग’ भी सम्भव नहीं थी । सुरक्षाकर्मियोंने इस कार्यमें सहायताके लिए स्वयंसेवी भी लगाए थे; किन्तु ‘भीड’के समक्ष सब असहाय द्रष्टिगत हुए । इसी मध्य दो युवक देश विरोधी उद्घोष करने लगे ।
     ‘सेन्ट्रल टैंक’के निकट एक युवकने ‘भारत मुर्दाबाद’का उद्घोष लगा दिया । वह फिरोजपुरका रहनेवाला है । ‘सीआईएसएफ’के सैनिक वहींपर ही उपस्थित थे और उन्होंने उसे पकडकर उसकी पिटाई की । कुछ ही दूसरीपर एक अन्य युवकने ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’का उद्घोष लगा दिया । सैनिकोंने उसे भी जमकर धुना । वास्तविकतामें स्थिति यह थी कि ‘सीआईएसएफ’वाले इनकी पिटाई नहीं करते तो वहां उपस्थित लोग ही उसकी जमकर पिटाई करते और कुछ भी हो सकता था । दोनों को अभिरक्षामें ले लिया गया है । बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति भगोडा भी है ।
     अवसर कोई भी हो, स्थान और क्षेत्र कहीं भी हो; किन्तु जिहादी अपना देशद्रोही चरित्र दिखा ही देते हैं । ऐसे देशद्रोहीयोंका सही स्थान सश्रम कारावास ही होना चाहिए । 
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution