हिन्दुओंके अधिकारकी रक्षा करें और जिहादी आतङ्कियोंसे राष्ट्रको मुक्त करें : हिन्दू जनजागृति समितिकी शासनसे मांग
११ जुलाई, २०२२
राजस्थानके उदयपुरमें एक निर्धन हिन्दू ‘दर्जी’ कन्हैयालालकी धार्मिक रूपसे प्रेरित निर्मम हत्याने इस देशके धर्मनिरपेक्षताको हिलाकर रख दिया है । इस हत्याके मुख्य अपराधी गौस मुहम्मद व रियाज अख्तरीने गर्वसे एक निर्दोष व्यक्तिकी हत्या करनेका दावा किया है । सम्पूर्ण प्रकरणको बढा-चढाकर प्रस्तुत किया गया है; क्योंकि एक ‘फैक्टचेकर’ मोहम्मद जुबैरने सुश्री नूपुर शर्माका एक सम्पादित ‘वीडियो’ साझा किया था । कथित अपमानके विरुद्ध समूचे देशमें ‘रैलियां’ व विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । भले ही इस लोकतन्त्रमें विरोध करना एक संवैधानिक अधिकार है; परन्तु प्रदर्शनकारियोंको ‘गुस्ताक ए रसूलकी एक ही सजा, सर तनसे जुदा’के उद्धोष लगानेकी अनुमति नहीं दी जा सकती । इसी अन्तर्गत हिन्दू जनजागृति समिति एक विरोध अभियान चलाकर लोगोंके हस्ताक्षर ले रहा है, जिसमें हिन्दुत्ववादियों और धर्मप्रेमियोंसे बढ चढकर भाग लेनेके विनतीकी गई है । इसके पश्चात शासनको यह हस्ताक्षर किया ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
सभी हिन्दुओंको इस हस्ताक्षर अभियानमें सहभागी होना चाहिए एवं शासनको अपनी एकताका परिचय देना चाहिए । ऐसे प्रयास ही आनेवाले हिन्दू राष्ट्रका शंखनाद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply