जम्मू कश्मीरके पुलवामा जिलेमें रविवार रात सेनाके एक शिविरपर आतंकवादियोंके एक समूहने गोलीबारी की। इसमें एक असैन्य नागरिककी मृत्यु हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूपसे घायल हो गया। बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई ।अधिकारियोंने बताया कि आतंकवादियोंने दक्षिण कश्मीर जिलाके काकापुरा स्थित ५० राष्ट्रीय रायफल्सके शिविरपर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मृतक नागरिककी पहचान बिलाल अहमदके रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सैनिकोंने भी प्रत्युत्तर गोलीबारी की।
Leave a Reply