लाल किला हिंसामें बन्दी ‘किसानों’को २-२ लाखका ‘मुआवजा’देगी पंजाबका चन्नी शासन, ‘भाजपा’ने कहा, “कांग्रेसका ‘हाथ’ उग्रवादियोंके साथ”
१३ नवम्बर, २०२१
पंजाब विधानसभा चुनावसे पूर्व प्रदेशके कांग्रेस शासनने किसान आन्दोलनपर बडा ‘दांव’ खेला है । पंजाबकी चरणजीत सिंह चन्नी शासनने देहली हिंसामें बन्दी, सभी ८३ किसानोंको २-२ लाख रुपएका ‘मुआवजा’ देनेका निर्णय लिया है । मुख्यमन्त्री चन्नीने ‘ट्वीट’ कर यह जानकारी दी है ।
चरणजीत सिंह चन्नीने कहा, “काले कृषि विधानोंके विरुद्ध चल रहे किसान आन्दोलनको मेरे शासनका पूर्ण समर्थन है । हमने २६ जनवरीको ‘ट्रैक्टर रैली’के कारण, देहली ‘पुलिस’द्वारा बन्दी बनाए गए, सभी ८३ लोगोंको दो लाख रुपएका मुआवजा देनेका निर्णय लिया है ।” इसके अतिरिक्त, पंजाब शासनने किसान आन्दोलनके मध्य मारे गए किसानोंके परिजनको ५-५ लाख रुपएका मुआवजा और घरके एक सदस्यको शासकीय चाकरी देनेकी घोषणा की है ।
इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चाने पंजाब शासनपर आक्रमण किया है । ‘मोर्चा’के आधिकारिक ‘ट्विटर हैंडल’से कहा गया, ”कांग्रेसका ‘हाथ’ उग्रवादियोंके साथ ! पंजाबके कांग्रेस शासनने राहुल गांधीके निर्देशपर लाल किलेपर आक्रमण करनेवालों को, २ लाख रुपए देनेकी घोषणा की ।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नीको ‘टैग’ करते हुए ‘ट्वीट’में आगे लिखा गया है, “राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नीकी ओरसे उग्रवादियोंके लिए विशेष प्रस्तुति । यदि आप लाल किलेपर आक्रमण करते हैं, तो कांग्रेस आपको २ लाख रुपए देगी ।”
कांग्रेस दलने स्वतन्त्रतासे लेकर आजतक, देशका पतन करने हेतु और हिन्दुओंके विरुद्ध अनेक अनावश्यक पग उठाए है, जिसका परिणाम आजकी पीढी भोग रही है । समय-समयपर कांग्रेस दलने अपनी विचारधारा समाजके समक्ष रखी है, जो उनके निर्णयोंसे स्पष्ट हो जाती है । ऐसे देश विरोधी दलको कोई मत कैसे दे सकता है ? हिन्दूओं आगमी हिन्दू राष्ट्रके निर्माणमें ऐसे दल न हो इस हेतु सतर्कता से राजनीतिक निर्णयोंका विश्लेषण करते रहें और अपना मत सात्त्विक लोगों या राष्ट्रप्रेमी दलको ही दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply