भ्रष्टाचार प्रकरणमें पंजाबके स्वास्थ्य मन्त्री बन्दी बनाए गए
२५ मई, २०२२
पंजाबके स्वास्थ्य मन्त्री विजय सिंगलाको भ्रष्टाचार निरोधी ‘ब्यूरो’ने भ्रष्टाचारके एक प्रकरणमें बन्दी बनाया है । इससे पूर्व पंजाबके मुख्यमन्त्री भगवंतसिंह मानने सिंगलाके आरोपोंकी पुष्टि होनेके उपरान्त उन्हें निलम्बित कर दिया था । सिंगलाने ठेका देते समय एक प्रतिशत ‘कमीशन’की मांग की थी । इस प्रकरणमें ठोस साक्ष्य मिलनेके पश्चात मुख्यमन्त्री मानने सिंगलाके विरुद्ध अपराध प्रविष्ट करनेके निर्देश दिए । मानने ‘ट्वीट’कर यह जानकारी दी ।
पंजाबमें मान शासनका यह स्वागत योग्य पग है । शासन ऐसे लोगोंको न केवल बन्दी बनाए; अपितु उनकी समस्त सम्पत्ति भी आधिपत्यमें ले ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply