उच्चतम न्यायालय पुरीके ‘जगन्नाथ’ देवालयके प्रबन्धनकी देखरेख करेगा !


जून १४, २०१८

भारतके उच्चतम न्यायालयने ओडिशाके ‘जगन्नाथ पुरी’ देवालयका प्रबन्धन अपने हाथमें लेनेका निर्णय लिया है । उच्चतम न्यायालय इससे पहले भी केरलके पद्मनाभ स्वामी देवालयका प्रबन्धन बहुत कुछ अपने हाथोंमें ले चुका है और मध्य प्रदेशके उज्जैनमें स्थित महाकालेश्वरके प्रबन्धनके लिए भी निर्देश दे चुका है । न्यायालयके हस्तक्षेपका प्रखर हिन्दू संगठनोंने व्यापक विरोध किया है । न्यायालय इस बातपर सहमत है कि वह एक देवालयके प्रबन्धनमें सुधारके बाद दूसरेकी करेगा; यद्यपि इस सम्बन्धमें इससे बडा अभियोग जिसमें हिन्दू देवालयोंका नियन्त्रण राज्यको सौंपनेकी बात कही गई है, अभी लम्बित पडा हुआ है ।

वर्ष २०१२ में स्व. दयानन्द सरस्वतीने उच्चतम न्यायालयमें हिन्दू देवालयोंपर शासनके नियन्त्रणकी संवैधानिकताको चुनौती दी थी । यह बात भी याचिकामें कही गई थी कि केवल हिन्दू देवालयोंपर ही नियंत्रण क्यों ?, जबकि अन्य धर्मोंको अपनी संस्थाओंका प्रबन्धन करनेकी अनुमति दी गई है । यह अभियोग गत एक वर्षसे अपने अन्तिम समयमें चल रहा है ।

गत सप्ताह १२ शताब्दीके जगन्नाथ देवालयमें श्रद्धालुओंके कथित शोषणके समाचार आनेके पश्चात उच्चतम न्यायालयने संज्ञान लिया था । न्यायालयने शासनको देवालयके प्रबन्धनके विषय में कुछ दिशा-निर्देश दिए थे ।  न्यायालयने इस प्रकरणमें अपनी सहायताके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यमको न्याय मित्र बनाया है ।

सुब्रमण्यम पद्मनाभ स्वामी देवालय प्रकरणमें भी न्याय मित्र हैं । वह ‘भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड’के (बीसीसीआई) प्रबन्धनमें प्रशासकीय सुधारके लिए भी न्यायालयकी सहायता कर रहे हैं । पद्मनाभ स्वामी और ‘बीसीसीआई’ दोनों ही प्रकरणमें कार्य प्रगति पर है । एक और संयोग ये भी है कि न्यायालयने एक ही सेवानिवृत्त नौकरशाह पूर्व ‘सीएजी’ विनोद रायको दोनों ही प्रकरणको देखनेका उत्तरदायित्व दिया है ।

ओडिशा उच्च न्यायालय भी जगन्नाथ देवालयके प्रबन्धनसे सम्बन्धित प्रकरणकी सुनवाई कर रही है । दो सप्ताह पूर्व १६ सदस्यीय दल, जिसमें तीन विशेषज्ञ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभागसे थे, उन्होंने रत्न भण्डारकी जांच की थी । उन्होंने यह भी देखा था कि क्या जीर्णोद्धारका भी कोई काम चल रहा है ?

ये जनहित याचिका उच्चतम न्यायालयमें नवीन पटनायक शासनके आदेशके एक सप्ताह बाद ही की गई है । नवीन पटनायक शासनने कोषकी चाभी खोनेके प्रकरणकी न्यायिक जांचके आदेश दिए हैं !

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution