‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’, इन चित्रपटोंकी आपराधिक कथाके प्रभावके कारण अवयस्क युवकोंद्वारा एक युवककी हत्या 


२३ जनवरी, २०२२
         देहलीके जहांगीरपुरी क्षेत्रके बाबू जगजीवन राम मेमोरियल चिकित्सालयमें ३ अवयस्क युवकोंद्वारा एक २४ वर्षीय युवककी हत्या करनेकी घटना हुई है । इन युवकोंको बन्दी बना लिया गया है । इन युवकोंको अपराधके क्षेत्रमें प्रसिद्ध होना था । उन्होंने स्वयंकी टोली बनाई थी । ‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसे चित्रपट और ‘वेब सीरिज’में दिखाई गई अपराधियोंकी जीवनशैलीका हमारे ऊपर प्रभाव है’, ऐसा इन अवयस्क आरोपियोंने ‘पुलिस’को बताया । आरोपियोंने हत्या करनेके पश्चात एक चित्रपट बनाया और उसे ‘इंस्टाग्राम’पर प्रसारित किया ।
        ‘सी.सी.टी.वी. फुटेज’द्वारा मृत और आरोपियोंके मध्य झगडा होनेका प्रसंग सामने आया है । इन अवयस्क युवकोंने उनके समूहको ‘बदनाम गैंग’ नाम दिया था ।
        भारत वीर वीरांगनाओं एवं साधु-सन्तोंकी भूमि होनेपर भी, आजकी युवा पीढी मनपर सुसंस्कार न होनेके कारण चलचित्रोंमें अभिनय करनेवाले पात्रोंको ही आदर्श मानने लगी है । समाजको हिंसक बनानेवाले ऐसे चलचित्रोंका पूर्णतया बहिष्कार होना चाहिए तथा इन्हें प्रसारित होनेका प्रमाणपत्र ही नहीं मिलना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution