राहुल गांधीने गंगा संरक्षणके लिए अनशनपर बैठे सन्त गोपालदासके स्वास्थ्यपर चिंता प्रकट की !


अक्तूबर १५, २०१८

राहुल गांधीने गंगा संरक्षणके प्रकरणपर अनशन कर रहे सन्त गोपालदासके स्वास्थ्यपर रविवारको चिन्ता दिखाई । वे लगभग ११० दिवससे अनशनपर हैं !
गांधीने ‘ट्वीट’ किया, “संत गोपालदासका बिगडता स्वास्थ्य राष्ट्रके लिए चिन्ताका विषय है । वह गंगामें खनन रोकनेके लिए २४ जूनसे अनशनपर हैं । संत गोपालदास स्वामी साणंदका (प्रोफेसर जी डी अग्रवाल) प्रतिनिधित्व करते हैं । यह आवाज तेज एवं स्पष्ट रहनी चाहिए ।” गांधीने शुक्रवारको पर्यावरण कार्यकर्ता अग्रवालके गंगाको बचानेके लिए दिए गए योगदानकी प्रशंसा की और उनकी लडाईको आगे ले जानेका प्रण लिया ।

गंगाको प्रदूषण मुक्त बनानेके लिए अनशनपर बैठनेके १११ दिनों पश्चात गुरुवारको उत्तराखण्डके ऋषिकेशमें अग्रवालका निधन हो गया । उधर, श्रीविद्यामठ के महंत अविमुक्तेश्वरानंद ने स्वामी सानंदकी मृत्युको हत्या बताया था । अविमुक्तेश्वरानन्दने कहा कि ये कैसे हो सकता है कि जो व्यक्ति सुबह तक स्वस्थ अवस्थामें रहे और अपने हाथ से ही प्रेस विज्ञप्ति लिखकर जारी करे । वह 111 दिनों तपस्या करते हुए आश्रममें तो स्वस्थ रहे, परन्तु चिकित्सालयमें पहुंचकर एक रात्रि बिताते ही, उनकी उस समय मृत्यु हो जाए जब वह स्वयं ही उनके शरीरमें आई पोटेशियमकी कमीको दूर करनेके लिए मुखसे और इंजेक्शनके माध्यमसे पोटेशियम लेना स्वीकार कर लिया हो !

 

“राहुल गांधी जी ! आप सांसद हैं, आपके पास एक सशक्त दलकी शक्ति है, आप गंगाको लेकर ७ दिवसमें विधान (कानून) बनवा सकते हैं, फिर चिन्ताका दिखावा किसलिए है ! यदि इच्छाशक्ति वास्तवमें है तो समाधान दिखता ही है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution