राहुल गांधीने मनगढन्त घटनामें मुसलमानोंका किया समर्थन
२८ अक्टूबर, २०२१
त्रिपुरा ‘पुलिस’ने राज्यके पानीसागर स्थित एक मस्जिदमें ‘आगजनी’ और तोडफोडके प्रतिवादोंंको (दावों) असत्य सिद्ध किया है । ‘पुलिस’ने स्पष्ट किया है कि इस सम्बन्धमें सामाजिक जालस्थलोंमें साझा किए जा रहे चित्रों और श्रव्यदृश्योंका राज्यमें हुई घटनासे कोई सम्बन्ध नहीं है । इस प्रकरणमें सामाजिक जालस्थलोंपर असत्य लेख डालनेवालोंपर प्राथमिकी भी प्रविष्ट की गई है । यह जानकारी त्रिपुरा पुलिसद्वारा २८ अक्टूबर, २०२१ को दी । पुलिसद्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनेके पश्चात भी कांग्रेस नेता राहुल गांंधीने इस प्रकरणपर मुसलमानोंका पक्षधर बन हिन्दू ट्वीट किया है ।
इसपर भाजपा नेता कपिल मिश्रने राहुल गांंधीपर कटाक्ष करते हुए लिखा, “केवल मुसलमानोंके लिए ट्वीट क्यों ? सभी धर्मोंके लिए क्यों नहीं ? बांग्लादेशपर ‘फेविकोल’ पी लिया था क्या ? कश्मीरपर ? लखबीरपर ? त्रिपुरा पुलिस कह रही है कुछ नहीं हुआ और आप पूरे देशमें झूठ फैलाने लग गए । कांग्रेस दलमें कभी कोई ‘हमारे हिन्दू भाई’ क्यों नहीं लिखता ?”
राहुल गांधी हो या इनका संगठन कांग्रेस ? इनकी अब कोई विश्वसनीयता नहीं रही; अतः ऐसा झूठ फैलाकर भी अब इन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा; किन्तु सभी हिन्दुओंको इनसे दूरी बनाकर रखनी होगी । कांग्रेस एक हिन्दूविरोधी दल है, यह कांग्रेस और इसके पदाधिकारी समय-समयपर सिद्ध करते रहते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply