राजस्थानके रघुनाथ देवालयमें चोरी, मूर्तियोंके साथ छत्र और रजतका (चांदीका) मुकुट भी चुराकर ले गए चोर, ग्रामीणोंमें आक्रोश


२७ दिसम्बर, २०२१
   राजस्थानमें एक बार पुनः देवालयमें चोरीका प्रकरण सामने आया है । इस बार राजस्थानके मंडावरी ‘थाना’ क्षेत्रके बगडी ग्राम स्थित रघुनाथ देवालयपर आक्रमण करते हुए चोर भगवान रघुनाथ और गणेशकी मूर्तियां उठाकर ले गए । चोर भगवानके रजतके मुकुट और छत्रको भी चुराकर ले गए । जब ग्रामीणोंको चोरोंका पता लगा, तो आक्रोशित हो गए और ‘पुलिस’को सूचना दी । ‘पुलिस’ आरोपितका पता लगानेका प्रयास कर रही है । घटना २६ दिसम्बर २०२१ को रात्रिकी बताई जा रही है; क्योंकि पुजारी श्री. सुरेन्द्र शर्माने इस विषयमें ‘पुलिस’को बताया है कि वे उस दिवस सन्ध्याको आरतीके पश्चात देवालयका पट बन्दकर अपने घर चले गए थे और प्रातःकाल देवालयका पाश (ताला) टूटा हुआ था तथा गर्भगृहसे मूर्तियां लुप्त थीं ।
   कुछ दिवस पूर्व राजस्थानके जालोर जनपदमें अज्ञात आक्रमणकर्ताओंने हनुमान देवालयकी कुटियामें शयन कर रहे पुजारीपर चाकू एवं घातक शस्त्रोंसे आक्रमणकर उसकी हत्या कर दी ।
      राजस्थानमें देवालयोंपर पुनः पुनः आक्रमण होना, यह हिन्दुओंके आस्थास्थानोंके प्रति राज्य शासनकी निष्क्रियताको दर्शाता है । राज्यमें मुसलमानोंको प्रसन्न करने हेतु मस्जिदोंमें व्यापक धनराशि देनेवाले राजस्थान शासनसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है ? देवालयोंकी सुरक्षा हेतु अब शासनपर निर्भर न रहते हुए हिन्दुओंको ही सतर्क रहना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution