रांचीमें करवाया जा रहा था धर्मांतरण, दो महिलाएं बन्दी बनाई गई !!


मार्च ३१, २०१९

रांचीके लालपुर थाना क्षेत्रके नगरा टोलीमें शनिवार, ३० मार्च रात नगरके मध्य सरना धर्मसे ईसाई धर्ममें परिवर्तन करानेका प्रकरण सामने आया है । यह सब ‘वार्ड क्रमांक -१९’की पार्षद रोशनी खलखोके घरके बगलमें चल रहा था । पार्षदने जैसे ही अपने घरके बाहर दूसरे धर्मके प्रार्थना की आवाज सुनीं तो मुहल्लेकी महिलाओंके साथ वहां पहुंचीं । वहां दो महिलाएं प्रार्थना करवा रही थीं । सभी झूम रही थीं ।

इस प्रकरणमें पार्षद व उनके सहयोगियोंने धर्मांतरण करवानेके आरोपमें करीना कुजूर व सुकरो मुंडाको पकडा । इन लोगोंको लालपुर पुलिसको सौंपा गया है । सुकरो मुंडा इटकी व करीना कुजूर नगडीकी रहनेवाली है । दोनोंके पाससे धार्मिक पुस्तक मिली है । पार्षद रोशनी खलखोने बताया कि वे अपने आसपासकी महिलाओंके साथ घरके बाहर खडी होकर बातचीत कर रही थी ।

इसी मध्य प्रार्थना सभाकी आवाज सुनकर चौक गईं । वह अपने बगलमें रहनेवाले परिवारके घर पहुंच गईं, जहां उन्होंने धर्मान्तरणका दृश्य देखा । धर्मान्तरित किमी मुंडा व उसकी गोतनी सुमित्रा प्रार्थनामें झूम रही थीं । रोशनीने जब धर्मांतरणकी जानकारी लेनेका प्रयास किया तो दोनों आरोपित महिलाएं मेहमानके घर आनेकी बात कही । उनके पाससे धार्मिक पुस्तक मिली ।

रोशनीने बताया कि उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय सरना समितिके कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडाको इसकी सूचना दी । सूचनापर लालपुर पुलिस भी पहुंची और धर्मांतरण करानेवाली दोनों महिलाएं और धर्मांतरण करवा रहीं दोनों महिलाओंको लेकर थाने आई । थानेमें ‘आरएसएस’के भैरव सिंह व अन्य धर्मोंके प्रतिनिधि भी पहुंचे थे । वे धर्मांतरण करवानेवालोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग कर रहे थे ।

धर्मांतरण करवा रही किमी मुंडाने बताया कि जिस सुकरो मुंडाको बन्दी बनाया गया है, वह उसकी अपनी मौसी है । सुकरो पहले सरना धर्मसे थी, बादमें उसने इसाई धर्म अपना लिया है । दूसरी महिला करीना कुजूर कौन है ?, यह किमीको नहीं ज्ञात । लालपुर थानेमें किमी धर्मांतरणकी बातपर पलट गई । उसने कहा कि उसकी मौसी सुकरो मुंडा व करीना कुजूर अपनी पूजा कर रही थी । उसका धर्मांतरणसे कोई लेना-देना नहीं है ।

लालपुरके नगरा टोली निवासी सुजीत उरांवने लालपुर थानेमें लिखित परिवाद प्रविष्ट की है । विरोध करनेवालोंमें रोशनी खलखोके साथ सीता खलखो, सुमन लिंडा, लक्ष्मी मुंडा, नीलू कच्छप, नंदिया खलखो आदि थी । सुजीतने कहा कि धर्मांतरण करवानेवालोंपर कार्यवाही हो, ताकि भविष्यमें ऐसी घटना पुनः न होने पाए ।

भाजपाके राज्यसभा सदस्य समीर उरांवने रांचीमें धर्म परिवर्तनके प्रयासके लिए कांग्रेस और जेएमएमको उत्तरदायी बताया है । समीरने कहा कि वोटके लिए अनुसूचित जनजातियोंको आर्थिक प्रलोभन दिया जा रहा है । धर्मांतरणके प्रकरणमें उन्होंने शासनसे कार्यवाहीकी मांग की है ।

 

“मिशनरीकी जडे भारतके मूलतक फैल चुकी हैं और यह सब शासनकी नीतियोंके कारण ही है ! यदि शासन धर्मान्तरणके लिए दण्ड देता तो ये ऐसा दुस्साहस करते ही नहीं । आजतक मिशनरी अवैध धन और अवैध एनजीओको आनेवाले धनको लेकर आश्रय पाती रही ! मोदी शासनने इस अवैध धनपर काफी सीमातक प्रतिबन्ध लगाया है; परन्तु इनकी फैली हुई जडोंको रोकनेके लिए इतना भर पर्याप्त नहीं है । हिन्दुत्वनिष्ठों अब इस प्रकरणपर आगे आए व जनचेतना लाए, तभी यह कुकर्म रोका जा सकता है; अन्यथा हिन्दुओंका नाम केवल इतिहासतक ही रहेगा !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution