बिहारकी अनुसूचित वर्गकी हिन्दू बालिकाके अपहरण एवं दुष्कर्मका आरोपी मोहम्मद मेजर देहलीमें बनाया गया बन्दी
१४ दिसम्बर, २०२१
अररिया जनपदमें अवयस्क हिन्दू बालिकाके अपरहण एवं दुष्कर्मका आरोपी मोहम्मद मेजर बन्दी बना लिया गया है । आरोपी नेपाल भागनेके प्रयासमें था । उसे प्रकरणके लगभग १२ दिनों पश्चात बन्दी बनाया गया है । ‘पुलिस’ने मोहम्मद मेजरको देहलीके चांदनी चौक क्षेत्रमें पकडा है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, अररियाके ‘पुलिस’ अधीक्षक उदयकांतने बताया कि बालिकासे दुष्कर्मके पश्चात मोहम्मद मेजर लुप्त था एवं उसके देहलीमें होनेकी सूचना मिली थी । इसके पश्चात एक ‘पुलिस’ दलको उसे पकडने हेतु भेजा गया । आरोपीकी जानकारी जहां कहीं भी मिली वहां ‘छापेमारी’ की गई । जिसके अन्तर्गत सर्वप्रथम नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ आदिमें प्रयास असफल सिद्ध हुए । आरोपीने अपने परिचितोंके यहां शरण लेनेका भी प्रयास किया; परन्तु उसे किसीने भी स्थान नहीं दिया । सभी राज्योंकी ‘पुलिस’की सहयोगके चलते आरोपी पकडमें आ सका । वहीं अररियामें दलित परिवारके समर्थनमें बजरंग दलने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया तथा जिहादीको बन्दी बनानेमें विलम्ब होनेके कारण रोष व्यक्त करते हुए मार्ग अवरुद्ध करनेकी चेतावनी दी थी । उल्लेखनीय है कि गत १ दिसम्बरको दलित ‘टोले’में मोहम्मद मेजर अत्यधिक मद्यपानमें धुत होकर, पीडित ‘दलित’ परिवारके घरसे ६ वर्षकी बालिकाको बलपूर्वक उठा ले गया था एवं खेतमें ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था । इसीके साथ पीडिताके परिजनको आरोपी निरन्तर धमकी भी दे रहा था । ‘पुलिस’के अनुसार, वह एक अपराधी प्रवृत्तिका व्यक्ति है एवं उसका भाई मुखिया भी रह चुका हैं ।
जिस प्रकार बिहार ‘पुलिस’के सफल प्रयासोंसे जिहादी पकडमें आया है । यदि उसी प्रकार अन्य राज्योंकी ‘पुलिस’ भी दुष्कर्मके आरोपियोंके प्रति सतर्क एवं कठोर रहे तो इससे अपराधियोंका मनोबल टूटेगा एवं दुष्कर्मके प्रकरणोंमें अवश्य न्यूनता दृष्टिगत होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply