राष्ट्रकी दुर्बल नींवको सबल बनाने हेतु हिन्दू राष्ट्र आवश्यक


हिन्दू बहुल देशमें हिन्दुत्वनिष्ठोंकी भारतके भिन्न राज्योंमें हत्या होना, उनपर प्राणघातक आक्रमण होना अब यह आतंकवादी आक्रमण समान सामान्य बात होती जा रही है, वह भी जब इस देशमें हिन्दुत्ववादी कहा जानेवाला राजनीतिक पक्ष केन्द्रमें शासन कर रहा हो, इससे ही इस देशकी स्थिति दिन-प्रति-दिन कितनी भयावह होती जा रही है, यह ज्ञात होता है । जातिवादके कारण हिंसाकी घटनाएं, नक्सलवाद व आतंकवादकी घटनाओंमें हुतात्मा होते सुरक्षाकर्मी, आर्थिक घोटालेका उद्घाटित होते रहना और देशसे देशद्रोही कहे जानेवाले पूंजीपतियोंका भागना, स्त्रियों एवं बच्चियोंपर सामूहिक बलात्कार होना, लव जिहाद, हिन्दुओंके धार्मिक उत्सवके समय धर्मान्धोंद्वारा उत्पात, हमारे सैनिकोंपर धर्मान्धोंद्वारा पथराव, भूखसे और ऋणकी मारसे मरते किसान, ये होते हैं आजके भारतके मुख्य समाचार ! वाह रे, स्वतन्त्र भारतके निर्माता ! ‘कितनी सुदृढ नींव रखी है इस देशकी’ ! अब इस तथाकथित स्वतन्त्रतासे हमें निकलकर एक ऐसे स्वतन्त्र राष्ट्रकी नींव रखनेकी पूर्व सिद्धता आरम्भ करनी होगी, जहां ऐसी अराजकता एवं नीतिशून्यताका कोई स्थान नहीं होगा, इस हेतु हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना एकमात्र पर्याय है ! – तनुजा ठाकुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution