दिसम्बर २१, २०१८
पीलीभीतके पूरनपुर कोतवाली क्षेत्रमें जुलूसे गौसियाकी यात्रा (जुलूस) निकाली गई थी । इस मध्य सैकडों लोगोंने भिन्न-भिन्न ध्वजका प्रयोग किया, परन्तु एक व्यक्ति ऐसा राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था, जिसमें अशोक चक्रको हटाकर भारतका मानचित्र बनाया गया था और उसमें एक मस्जिदका चित्र लगा था !
किसी व्यक्तिने इसका वीडियो बना लिया और इस वीडियोको सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित कर दिया । हिन्दू युवा वाहिनीके कार्यकर्ताओंने यह वीडियो देख लिया, उसके पश्चात कार्यकर्ता आवेशमें आ गए ।
इसी प्रकरणको लेकर हिन्दू युवा वाहिनीके कार्यकर्ताओंने पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंहके माध्यमसे प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्रीको सम्बोधित ज्ञापन सौंपा । हिन्दू युवा वाहिनीके कार्यकर्ताओंने इस प्रकरणमें अभियोग प्रविष्ट कर कडी कार्यवाहीकी की मांग की है । वहीं पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंहने बताया कि जांच की जा रही है और किसीके दोषी पाए जानेपर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
“हिन्दुओंकी अति सहिष्णुता व शासनका अति तुष्टिकरण, परिणाम यह है कि अब भारतके ध्वजको भी परिवर्तित करनेका प्रयास हो रहा है ! यह कृत्य निस्सन्देह असहनीय है; अतः शासन इसपर त्वरित कार्यवाही कर उचित दण्ड विधान करें, ऐसी सभी राष्ट्रवादियोंकी शासनसे अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply