हिन्दू होनेके कारण मुझे मुख्यमन्त्री पदकी सूचीसे बाहर कर दिया’, सुनील जाखड
४ फरवरी, २०२२
पंजाब कांग्रेसके नेता सुनील जाखडने कहा कि वे एक हिन्दू हैं; इसलिए उन्हें मुख्यमन्त्री पदकी सूचीसे बाहर किया गया है । पंजाब एक सिख बहुल राज्य है, जिसमें कांग्रेसकी ओरसे मुख्यमन्त्री पदके प्रत्याशीकी घोषणा शीघ्र की जाएगी । वर्तमान मुख्यमन्त्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेसकी ओरसे इस प्रतियोगितामें हैं ।
‘इंडिया टुडे’को दिए एक साक्षातकारमें यह दुःख प्रकट करते हुए सुनील जाखडने कहा कि कांग्रेसके निर्देशक कांग्रेसके उच्च नेताओंको उचित निर्देश नहीं दे रहे । ऐसा करना पंजाबके हिन्दू समुदायपर आघात है । यदि किसी अनुसूचित जातिके व्यक्तिको मुख्यमन्त्री मनोनीत करना हो तो उस बातका निरन्तर समर्थन होना चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टीने भी एक सिख भगवंत मानको मुख्यमन्त्रीके रूपमें प्रस्तुत किया है ।
सुनील जाखडके वक्तव्यसे यह भान हो रहा है कि हिन्दू और सिख पृथक हैं । जबकि सिख पन्थ सनातन धर्मका ही एक पन्थ है; किन्तु सिखोंको विगत कई दशकोंसे हिन्दुओंसे भिन्न बताकर भडकाया जा रहा है; परन्तु आजके परिप्रेक्ष्यमें सुनील जाखडके वक्तव्यमें एक बात सही है कि पंजाबमें सिख मुख्यमन्त्री ही हो, यह आवश्यक नहीं है, कोई भी योग्य व्यक्ति मुख्यमन्त्रीके रूप में चुना जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply