हिन्दुओंको ज्ञानवापी अपने अधिकारमें लेना चाहिए ! – तस्लिमा नसरीन


२१ मई, २०२२
        औरंगजेबने अनेक मन्दिर ध्वस्त किए । शिवमन्दिरका विध्वंस करनेके पश्चात औरंगजेबद्वारा उस स्थानपर ज्ञानवापी ‘मस्जिद’ बनाए जानेका साक्ष्य मिलना; कोई कौतूहलका विषय नहीं है । इस प्रकरणमें हिन्दुओंको ज्ञानवापी ‘मस्जिद’ अपने अधिकारमें लेना चाहिए । मुझे आशा है कि ‘ताजमहल’, ‘कुतुबमीनार’, ‘हुमायूं मकबरा’, ‘लाल किला’, आगरा किला इनका अस्तित्व बना रहेगा, ऐसा ‘ट्वीट’ बांगलादेशी लेखिका तस्लिमा नसरीनने किया है ।
        ये भवन भी हिन्दुओंके हैं । केवल ज्ञानवापी मिलनेसे ही हिन्दू सन्तुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अपनी सभी ‘इमारतें’ और वास्तु चाहिए । देशके और विदेशके कितने मुसलमान सत्य इतिहास स्वीकारकर ऐसा बतानेका साहस कर रहे हैं ?, ऐसा विचार किया तो ‘एक भी नहीं’, ऐसा ही उत्तर मिलता है । इसका अर्थ यह है कि धर्मनिरपेक्षता और अन्य धर्मोंका आदर केवल हिन्दुओंको करना चाहिए और अन्य हिन्दुओंके धार्मिक स्थलोंपर आघात करें, ऐसा ही होता है । यह बात हिन्दू ‘कमसे कम’ अब तो समझें ! आदर्शतः मुसलमान समाजको वास्तविकता व सत्यका बोध करते हुए हिन्दुओंको उनकी धरोहरें लौटानेसे पूर्व त्वरित ही सनातन धर्मकी ओर पुनः उन्मुख होना चाहिए, इसीमें सभीका हित निहित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार : https://sanatanprabhat.org 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution