पलक्कडमें ‘आरएसएस’ कार्यकर्ताकी निर्ममतासे हत्या, भाजपाने लगाया ‘एसडीपीआई’पर आरोप
१७ अप्रैल, २०२२
केरलके पलक्कडमें एक ‘आरएसएस’ कार्यकर्ताकी आक्रमणकारियोंके एक समूहने हत्या कर दी । मृतक श्रीनिवासन ४५ वर्षकी नगरके में स्थित पण्यशालापर आक्रमणकारी पहुंचे और उन्हें मृत्युके मुंहमें पहुंचा दिया । भाजपाने आरोप लगाया है कि आक्रमणमें विवादित संगठन ‘पीएफआई’के सहयोगी दलका हाथ है ।
‘पुलिस’ने बताया कि आक्रमणकारी ‘मोटर साइकिलों’पर आए थे और आक्रमणकारी भाग निकले । गम्भीर रूपसे घायल श्रीनिवासनको तत्काल निकटके निजी चिकित्सालयले जाया गया, जहां उन्होंने प्राण त्याग दिए ।
‘आरएसएस’ कार्यकर्तापर आक्रमणपर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए भाजपाने आरोप लगाया कि यह ‘पीएफआई’के राजनीतिक संगठन ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया’का कार्य है । श्रीनिवासनकी हत्याके पीछे उसीका हाथ है ।
हिन्दुओंकी हत्याएं, दंगे, लव-जिहाद आदिमें संलिप्त जिहादी संगठन ‘पीएफआई’ तथा ‘एसडीपीआई’पर केन्द्र शासनने तत्काल प्रतिबन्ध लगाना चाहिए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply