मैनपुरीमें चल रहा था प्रलोभन देकर धर्मान्तरणका कुकृत्य, स्थलपर पहुंचे हिन्दू संगठनके लोगों व ‘पुलिस’पर ग्रामीणोंने किया प्रहार
२६ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके मैनपुरी जनपदमें धर्मान्तरणकी सूचनापर प्रकरण स्थलपर पहुंचे हिन्दूवादी संगठनों व ‘पुलिस’पर ग्रामीणोंद्वारा ‘पत्थरबाजी’ किए जानेका प्रकरण उजागर हुआ है । हिंसाको लेकर हिन्दूवादी संगठनोंने ‘थाने’में परिवाद प्रविष्ट किया है; परन्तु अभीतक किसीको बन्दी नहीं बनाया गया है । समाचारके अनुसार मैनपुरी जनपदके किशनी ‘थाना’ क्षेत्रके नगला बख्ती गांवमें धर्म परिवर्तनको लेकर एक सभाका आयोजन किया गया था । इसमें भोजका भी आयोजन था । सूचना मिलनेके पश्चात हिन्दू जागरण मंचके पदाधिकारीयोंनें इसकी सूचना ‘पुलिस’को दी तथा स्वयं उस स्थलपर पहुंच गए । आरोप है कि गांवके ७१ वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध मेवालालनें इस भोजका नियोजन किया था, जिसमें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तनका कार्य किया जा रहा था । ‘पुलिस’ ग्रामीणोंसे जानकारी एकत्रित करने लगी, इसी मध्य ग्रामीणोंने हिन्दू जागरण मंचके लोगोंके साथ अभद्रताकर उन्हें अपशब्द कहना आरम्भ कर दिया । इसके पश्चात ग्रामीणोंद्वारा ‘पत्थरबाजी’ आरम्भ हो गई और जागरण मंचके पदाधिकारी तथा ‘पुलिसकर्मियों’को वहांसे भागना पडा । नगला बख्ती गांवके ‘थाना’ अधिकारी धर्मेंद्र कुमारने बताया कि परिवाद प्रविष्ट होनेके पश्चात अभीतक किसीको बन्दी तो नहीं बनाएगा है; परन्तु प्रकरणकी जांचकर आगेकी कार्यवाही शीघ्रकी जाएगी ।
भारतमें दृष्टिगत होते सभी अहिन्दू भय व ‘लालच’के कारण ही अपने मूल धर्मसे पृथक हुए हैं । ‘इस्लामी’ आक्रान्ताओं व ब्रिटिश कालसे ही धर्मान्तरणका कृत्य चला आ रहा है और इसकी जडें समयके साथ इतनी गहरी हो चुकी है कि इन्हें काटना अब शासनके लिए ‘टेडी खीर’ सिद्ध हो रहा है; इसीलिए अब हिन्दुओंका धर्मरक्षण हेतु संगठित होना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply