मेनका गांधीके बिगडे बोल, सबरीमाला देवालयकी ‘क्लब’से तुलना की !!


सितम्बर २८, २०१८

महिला और बाल विकास मन्त्री मेनका गांधीने सबरीमाला देवालयको न्यायालयके निर्णयको ऐतिहासिक बताया है ! उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है हिन्दू धर्म सबको जोड कर रखता है; लेकिन ठेकेदारोंने इसे लेकर कितने प्रतिबन्ध लगा रखे हैं ! सभी नियम गढ दिए कि यहां कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा ! देवालयमें जाति, धर्म और स्त्रीके प्रवेश प्रतिबन्ध एक प्रकारसे धार्मिक ठेकेदारी है । भगवान सबके लिए होता है । जब हिन्दू धर्ममें महिलाको जब शक्ति माना जाता है तो कौन मना कर सकता है कि शक्ति ही देवालयमें न जाए ! भगवान किसके लिए है ?

यह धर्म है जो बताता है कि देवालयमें आप प्रसन्नता पूर्वक जाए । यह कोई ‘जिमखाना क्लब’ नहीं है कि जो सूट नहीं पहनता है, वह क्लब नहीं जाएगा ! जिस वर्गकी आय कम है, वह क्लब नहीं जाएगा ! यह धर्म है और इसका अर्थ ‘क्लब’ नहीं होता है । इस निर्णयने सबरीमालाको ‘क्लब’से देवालय बना दिया है ।

 

“मन्त्री जी ! क्या आपको अब यह बताना पडेगा कि अज्ञानतावश आप न केवल अनुचित कार्यका साथ दे रही है, वरन जो भाषाका प्रयोग आप हिन्दुओंके आस्था केन्द्रके लिए कर रही है, वह सर्वथा अनुचित है ! आजके तथाकथित बुद्धिवादी जीवोंकी स्थिति देख हंसी आती है कि ये समाजको चलानेका दावा करने वाले स्वयं भी चलने योग्य नहीं हैं ! जिसे धर्मका ‘अ’ ऐसा अक्षर तक  ज्ञात नहीं, वह भी पूरी वर्णमाला सिखाना चाहता है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution