नवम्बर २२, २०१८
सबरीमाला मंदिरपर जारी विवादको लेकर केरलके एक मन्त्रीके विरुद्घ ‘फेसबुक’पर लेख डालना मंदिरके मुख्य पुजारीको महंगा पड गया । कासरगोडके कान्हागढमें मदियान कूलम क्षेत्र पालक मंदिरके मुख्य पुजारी टी. माधवन नंबूदरीको हटा दिया गया ! माधवनने राज्यके देवासम मन्त्री के. सुरेंद्रनके विरुद्घ फेसबुकपर एक लेख डाला था, जिसमें अपमानजनक शब्दोंका प्रयोग किया गया था ।
यह मंदिर मालाबार देवासम बोर्डके अधीन आता है । बोर्ड मालाबारमें (उत्तरी केरल) मंदिरोंका संचालन करता है । बुधवार, २१ नवम्बरको कासरगोडमें हुई बोर्डकी बैठकमें मंदिरके मुख्य पुजारी माधवनको हटानेका निर्णय हुआ । यद्यपि, माधवनने दावा किया कि वह इस मंदिरके अनुवांशिक ट्रस्टी हैं और उन्हें कोई हटा नहीं सकता । सबरीमाला मंदिर विवादको लेकर भाजपाके प्रदेश महासचिव सुरेंद्रनको बन्दी बनानेके पश्चात माधवनने देवासम मन्त्रीके विरुद्घ लेख डालकर अपनी विरोध प्रकट किया था ।
“जब देवालयोंमें विधर्मी राजनेताओं व राजनीतिका समावेश होता है तो ऐसे ही प्रकरण होते हैं ! विधर्मीको विधर्मी कहना क्या पाप है ? स्वतन्त्रताकी अभिव्यक्तिके नामपर लोग राष्ट्रविरुद्ध अनेक वक्तव्य देते रहते हैं, परन्तु किसीको कोई भय नहीं होता है ! देवालयोंकी ऐसी दुर्गतिको रोकने हेतु हिन्दू राष्ट्र अनिवार्य है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply