महाराजगंजमें मन्दिरकी मूर्तिसे साधु व साध्वीकी निर्मम हत्या


१९ नवम्बर, २०२१
         उत्तर प्रदेशके महाराजगंज जनपदमें एक मन्दिरके भीतर पुजारी व साध्वीका शव प्राप्त हुआ है । दोनोंकी हत्याकी आशंका जताई जा रही है । प्रकरण परसा मलिक ‘थाना’ क्षेत्रके महदेइया गांवका है । ग्रामीणोंने दोनों शवोंको १९ नवम्बर २०२१, शुक्रवारके प्रातः काल मन्दिर परिसरमें देखा; जिसके पश्चात ‘पुलिस’को इसकी सूचना दी गई । प्रकरणकी पुष्टि महाराजगंज ‘पुलिस’ने की व प्रकरण स्थलपर गोरखपुर ‘जोन’के ‘एडीजी’ अखिल कुमार एवं महाराजगंज ‘एसपी’ प्रदीप गुप्ताने ‘दौरा’ भी किया । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, हत्यारोंने प्रहारके लिए मन्दिरमें ही लगी एक मूर्तिका प्रयोग किया । इस मूर्तिसे दोनोंके मस्तकपर आघात किया गया है । यह मन्दिर दुर्गा माता का है एवं इसे गांवके राम रतन मिश्राने बनवाया था । उनकी आयु ७३ वर्ष की थी एवं वह मन्दिरमें ही पुजारी थे । मन्दिरमें लगभग २० वर्ष पूर्व नेपालके धकढाईसे आई कलावती भी रहती थी, उनकी आयु ६५ वर्ष थी । वह मन्दिरमें पूजा पाठ किया करती थी । ‘पुलिस’ अधीक्षक महाराजगंजने बताया है कि प्रथम दृष्टिमें यह प्रकरण सम्पत्तिके विवादके कारण लग रहा है । अन्य प्रतिवेदनके अनुसार पुजारीके दो अन्य भाई भी हैं ।  उनकी हत्यासे कुछ दिवस पूर्व ही उन्हें निर्माणाधीन रोहिन ‘बैराज’में भूमिके बदले १४ लाख रुपए प्राप्त हुए थे ।
       साधु सन्तोंकी इस भूमिपर आज उन्हींका जीवन अत्यधिक संकटमें है । वहीं शासन व प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करनेमें पूर्णतः असफल दृष्टिगत हो रहा है । आनेवाले हिन्दूराष्ट्रमें यही साधु सन्त ही इस देशका संचालन करेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution