साहिलने अपने मित्रके साथ मिलकर किया दुष्कर्म, द्रव्यमें (लिक्विडमें) कुछ डालकर पिला दिया, हिन्दू लडकीने मृत्युसे पूर्व बताई आपबीती
४ मार्च, २०२२
मृतका और आरोपित साहिल दोनों सहरानपुर जनपदके बिजुपुरी गांवके हैं । घटना ३ मार्च २०२२ की (गुरुवारकी) है । ‘पुलिस’में इस घटनाका परिवाद मृतकाकी मांने किया है । उन्होंने बताया है, “मेरी बेटीको मेरे ही गांवके मुकर्रमका बेटा साहिल अनुचित दृष्टिसे देखता था । हमने इसका कई बार विरोध किया; इसलिए वह मेरी बेटीसे वैर रखता था । ३ मार्चको मेरी विद्यालय गई बेटीको साहिल एक अन्य मित्रके साथ अपनी ‘बाइक’पर बिठा ले गया । यह सब मेरी दूसरी बेटीने देखा और घर आकर जानकारी दी । हमने अपनी बेटीको खोजना आरम्भ किया तो वह टोपरीके एक कच्चे मार्गपर बेसुध अवस्थामें मिली । उसी अवस्थामें उसने बताया कि साहिलने अपने मित्रके साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया । दुष्कर्मके पश्चात द्रव्यमें कुछ डालकर उसे पिला दिया ।”
सहारनपुर ‘पुलिस’ने साहिलकी अभिरक्षाकी (हिरासतकी) पुष्टि करते हुए बताया है, “थाना कोतवाली देहात ‘पुलिस’द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृतकर त्वरित कार्यवाही करते हुए, नामाङ्कित अभियुक्त साहिलको बन्दी बना लिया है । अग्रिम आवश्यक ‘कानूनी’ कार्यवाही की जा रही है ।”
‘सोशल मीडिया’पर मृतकाका दृश्यपट भी सार्वजनिक हो रहा है । सार्वजनिक दृश्यपटमें पीडिता चिकित्सालयके ‘स्ट्रेचर’पर लेटी दिखाई दे रही है । दृश्यपटमें पीछेसे एक महिलाका स्वर आ रहा था, “पता नहीं मैंने तो विद्यालय भेजा था परीक्षा देनेके लिए, विद्यालयके शिक्षक और ६ व्यक्ति आए और उन्होंने कहा कि भाई तुम्हारी… ।” दृश्यपटमें पीडिता अत्यधिक पीडा अनुभव करती दिखाई दे रही है ।
मृतकाके भाई रजनीशने बताया, “जबसे ‘सोशल मीडिया’पर हमारे परिवारवालोंके साथ हुई घटना सार्वजनिक हुई है, तबसे बजरंग दलवाले हमारे साथ आरम्भसे हैं । उन्होंने हमारी बहुत सहायता की है ।
लव-जिहादके प्रकरणमें कहीं तो जिहादी हिन्दू युवतियोंकों अपने मिथ्या प्रेमजालमें फांस रहे है, तो कहीं बलात दुष्कर्मकर धर्मान्तरण करनेका प्रयास करते है । प्रशासनका भय जिहादियोंको नहीं दिख रहा है; अतः हिन्दुओं संगठित होकर हमें ही लव-जिहादका प्रतिकार करना होगा ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply