दक्षिणमें १२वीं कक्षाकी २ लडकियोंने यौन उत्पीडनके कारणकी आत्महत्या, कबतक होगी सुरक्षाके अभावमें शिक्षा ?
२२ नवम्बर, २०२१
कोयम्बटूरके १७ वर्षीय एक लडकीने अपने ही पाठशालाके शिक्षक मिथुन चक्रवर्तीपर यौन उत्पीडनका आरोप लगाते हुए, आत्महत्या कर ली । तमिलनाडुके करूरकी १२वीं कक्षाकी एक छात्राने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उसने शालासे लौटकर फांसी लगा ली । उसने भी यौन उत्पीडनके कारण यह पग उठाया ।
दोनों लडकियोंकी आत्महत्याका कारण यौन उत्पीडन ही था । लडकियां भयभीत थीं कि घरके लोगों को बताया तो शिक्षण बन्द न कर दें, शालाके अधिकारियोंको बतानेसे उत्पीडनमें वृद्धि न हो ।
जिस देशमें स्त्रीको देवी कहते हैं, वहां अनेक स्थानोंपर शिक्षाके मन्दिरोंमें यौन उत्पीडन होना लज्जास्पद है । ऐसे लोगोंको कठोरतम दण्ड मिलना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply