नवम्बर २७, २०१८
अयोध्यामें राम मन्दिर निर्माणकी मांगके मध्य एक मुस्लिम संगठनने पुनः बाबरी मस्जिद बनानेकी घोषणा की है ! इतना ही नहीं, इस मुस्लिम संगठनने अयोध्यामें २५ लाख लोगोंको एकत्र करनेका दावा किया है ! मुस्लिम संगठनने कहा कि यदि ‘वीएचपी’ने आयोध्यामें ५ लाख लोग जुटाए हैं तो हम २५ लाख लोग एकत्र कर दिखाएंगे ! अयोध्या प्रकरणमें भडके वातावरणके मध्य ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया’का बडा वक्तव्य सामने आया है ।
‘एसडीपीआई’ने कहा है कि अयोध्यामें वो ५ लाख नहीं, बल्कि २५ लाख लोग एकत्र कर सकते है ! मंगलवार, २७ नवम्बरको सामूहिक समाचार वार्ता कर उन्होंने यह बात कही । एसडीपीआईने कहा कि उन्होंने कभी बाबरी मस्जिदपर दावा नहीं छोडा । हम पुनः बाबरी मस्जिद बनाएंगे । उनकी वैधानिक लडाई जारी रहेगी । एसडीपीआई ६ दिसम्बरको दिल्लीमें बाबरी मस्जिदके पक्षमें रैली निकालेगा ।
इस अवसरपर एसडीपीआईके नेशनल सेक्रेटरी तस्लीम रहमानीने प्रधानमन्त्री मोदीपर कहा कि प्रधानमन्त्री राजधर्मका पालन नहीं कर रहे हैं । वो आरएसएसके प्रचारककी भांति वक्तव्य दे रहे हैं । अलवरमें न्यायालयपर उठाया गया उनका प्रश्न इसी बातकी ओर संकेत करता है । तस्लीम रहमानी यहीं नहीं रुके । उन्होंने कहा कि ये बाबरी मस्जिदपर हमारा दावा सदैव रहेगा, क्योंकि पूर्व प्रधानमन्त्री नरसिम्हा रावने बाबरी मस्जिदको बनानेका वचन दिया था । तस्लीम रहमानीने कहा कि वो २५ लाख लोग अयोध्यामें एकत्र कर सकते है, लेकिन विधान इसकी आज्ञा नहीं देता ।
इसी मध्य एसडीपीआईके जनरल सेक्रेटरी अब्दुल मजीदने कहा कि वो न केवल बाबरी मस्जिद बनानेका प्रयास बढाएंगे, बल्कि उन्होंने मांग रखी कि अयोध्यामें रखी गई प्रतिमाओंको तब तक हटाया जाए, जब-तक यह प्रकरण न्यायालयमें चल रहा है ।
६ दिसम्बरको एसडीपीआई देशकी राजधानी दिल्लीमें बडी रैली करने जा रही है । जो मंडी हाउससे संसद तक जाएगी । एसडीपीआईका दावा है कि इसमें सभी धर्मों के लोग सम्मालित होंगे ।
“तस्लीम रहमानी क्या राष्ट्रको चेतावनी दे रहे हैं ? ऐसे राष्ट्रविरोधी वक्तव्यको कोई राष्ट्र नहीं सहन कर सकता है; अतः केन्द्र शासन त्वरित इसपर संज्ञान लेकर अंसारीपर कार्यवाही करें, ऐसी सभी राष्ट्रवादियोंको अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply