मोहम्मद शाकिरने शिवम बनकर हिन्दू लडकीको फंसाया, अश्लील दृश्यपट ‘वायरल’ करनेकी धमकी देते करता रहा बलात्कार
२७ दिसम्बर, २०२१
बागपत जनपदके बडौत कस्बेकी निवासी एक हिन्दू लडकीका पीछा वहींका निवासी शाकिर तबसे कर रहा था, जब वह अवयस्क थी व कक्षा ११ की छात्रा थी । शिवम नाम बताकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाकर शाकिरने अश्लील दृश्यपट बना लिए । निशाको जब ज्ञात हुआ कि यह शिवम नहीं शाकिर है तो उसने सम्बन्ध विच्छेद करनेका प्रयास किया । अपने परिजनको भी बताया । शाकिर उसे दृश्यपट ‘वायरल’ करनेकी धमकी देकर बलात्कार करने लगा । परिजन आरोपीके घर गए तो उसकी बडी बहनने अपशब्द कहकर उन्हें भगा दिया ।
पीडिताका विवाह निर्धारित हो गया है और उसे भय है कि विवाह होनेसे पूर्व ही टूट न जाए । पुलिसने मोहम्मद शाकिरको बन्दी बना लिया है । उसके विरुद्ध धारा ३५४ डी, ३२८, ३७६, ३२३, ५०४, ५०६ व ‘आईटी एक्ट’ २००८ की धारा ६७ व ‘पोस्को एक्ट’में परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
‘लव जिहाद’के षड्यन्त्रसे सभी हिन्दू लडकियोंको सतर्क करना अत्यन्त आवश्यक है । ‘लव जिहादी’ यदि मुसलमान बनकर मिलेगा तो उसका षड्यन्त्र सफल कैसे होगा ? अतः वे हिन्दू नामसे मिलते हैं, ऐसेमें और अधिक सतर्क रहनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply