कांग्रेस नेता थरुरने पुनः विष उगला, मोदीको शिवलिंगपर बैठा बिच्छू बताया, जिसे चप्पल नहीं मार सकते !!


अक्तूबर २८, २०१८

कांग्रेस नेता शशि थरूरने एक बार पुनः कांग्रेसको कठिनाईमें डालने वाला वक्तव्य दिया है । शशि थरूरने बेंगलुरुमें एक पत्रकारके माध्यमसे ‘आरएसएस’के एक नेताके वक्तव्यका वर्णन किया ।
थरूरने दावा किया कि ‘आरएसएस’के एक नेताने एक पत्रकारसे कहा कि मोदी शिवलिंगपर चिपके बिच्छूकी भांति हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, और न ही चप्पलसे मारा जा सकता है !
थरूरकी इस टिप्पणीपर भाजपाने आपत्ति प्रकट की है । कानून मन्त्री रविशंकर प्रसादने कहा कि थरूरकी टिप्पणी लज्जाजनक है । वहीं भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैनने कहा कि थरूरने सारी सीमाएं लांघ दी हैं !

बता दें कि थरूर इससे पूर्व भी कई बार अपने दिए वक्तव्योंको लेकर चर्चामें अा चुके हैं । इसी वर्ष जुलाईमें उन्‍होंने कहा था कि भारतमें कई स्थानोंपर ‘मुस्लिमोंकी तुलनामें गाय’ अधिक सुरक्षित है ।

 

“विधर्मी नेता थरुरको हम बताना चाहते हैं कि इतनी सहिष्णुता केवल हिन्दुओंमें ही हैं, जो इतने धर्म व राष्ट्रद्रोही वक्तव्योंके पश्चात् भी आप अपनेको खडे देख पाते हैं ! क्या यही वक्तव्य थरुर इस्लाम अथवा ईसाइयोंके सन्दर्भमें दे सकते हैं अथवा कभी दिया है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution