शास्त्र वचन


अज्ञानप्रभवो मोहः पापभ्यासात् प्रवर्तते ।

यदा प्राज्ञेषु रमते तदा सद्यः प्रणश्यति ॥

अर्थ : भीष्म, युधिष्ठिरसे मोहकी उत्पत्तिका कारण बताते हुए कहते हैं : मोह अज्ञानसे उत्पन्न होता है और पापकी आवृत्तिसे बढता है । जब मनुष्य, विद्वानोंमें अनुराग करता है, तब उसका मोह तत्काल नष्ट हो जाता है ।

क्षत्रजं सेवते कर्म वेदाध्ययनसंगतः ।

दानादानरतिर्यस्तु स वै क्षत्रिय उच्यते ॥

अर्थ : भरद्वाज मुनिसे, भृगु ऋषि कहते हैं : जो क्षत्रियोचित युद्ध आदि कर्मका सेवन करता है, वेदोंके अध्ययनमें लगा रहता है, ब्राह्मणोंको दान देता है और प्रजासे कर लेकर उसकी रक्षा करता है, वह क्षत्रिय कहलाता है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution