“होली-दीपावलीपर ज्ञान, ईद-बकरीदपर क्यों नहीं ?” अभिनेत्री शर्लिन चोपडाने ‘ऑल्ट न्यूज’के मोहम्मद जुबेर व नट्टी काजोलको किया वचनोंसे शान्त
२१ मार्च, २०२२
‘ऑल्ट न्यूज’के मोहम्मद जुबेरने अभिनेत्री शर्लिन चोपडाको होलीपर घेरनेका प्रयास किया, जिसपर अभिनेत्रीने प्रत्युत्तर देकर उसे शान्त कर दिया । समाचारके अनुसार, प्रकरणका आरम्भ तब हुआ जब अभिनेत्री काजोलने होलीको लेकर एक चलचित्र साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकोंको ‘सुरक्षित होली’ एवं ‘पानी बचाओ’को लेकर आग्रह करती दिखी । तब हिन्दुओंके पर्वपर उपदेश देना धर्मप्रेमियोंको नहीं भाया और उन्होंने जमकर उन्हें वचन सुनाए । इसी क्रममें शर्लिन चोपडाने भी काजोलको लक्ष्य करते हुए कहा, “यह ज्ञान केवल होली व दीपावलीके मध्य ही क्यों दिए जाते हैं ? इतनी समस्या क्यों होती है हमारे पर्वसे ? ‘बकरीद’, ‘ईद-उल-जुहा’के समय ‘ज्ञान’ क्यों नहीं बांटा जाता ?”
वर्तमानमें हिन्दू यदि सनातन परम्पराका पालन करने लग जाएं तो किसी भी अयोग्य व्यक्तिका, हिन्दुओंको उपदेश देनेका साहस नहीं होगा । जलको हमने देवता माना है और जलदेवताका सदुपयोग ही नहीं; अपितु सम्मान भी किया जाना चाहिए । यह कोई इसका सदुपयोग करनेको कहता है तो इसमें क्या बुरा है ? जहांतक शर्लिन चोपडा जैसी अभिनेत्रियोंकी बात है तो उनके परामर्शको इतनी गम्भीरतासे लेनेकी आवश्यकता नहीं है । संगठित होते हिन्दुओंको एक व्यावसायिक सम्भावनाके रूपमें देखनेवाले ऐसे और भी लोग सामने आएंगे, जिनका व्यक्तिगत जीवन आदर्शोंसे कोसों दूर है, हिन्दू इनसे सावधान रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply