मन्दिरमें घुसकर शिवलिंगपर मांस चढाया, नोएडामें उखडा मिला शिवलिंग, तोडफोडका दृश्य श्रव्य सार्वजनिक
२१ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके नोएडामें बहलोलपुर चौकी क्षेत्रमें महादेव शिवके एक मन्दिरमें शिवलिंगको ध्वस्त करनेकी घटना सामने आई है । मन्दिरमें मांसके टुकडे भी फेंके गए हैं । घटना स्थलपर ‘पुलिस’बल नियुक्तकर दिया गया है । घटनाका दृश्य श्रव्य सामाजिक जालस्थलपर तीव्रतासे सार्वजनिक हो रहा है । घटना २०-२१ मार्चके रात्रिकी बताई जा रही है ।
कांग्रेसके पश्चिम उत्तर प्रदेशके अध्यक्ष ओमवीर यादवने इस घटनाका दृश्य श्रव्य साझा किया है । उन्होंने लिखा, “आज कुछ असामाजिक तत्त्वोंने गांव बहलोलपुर ‘सेक्टर’ ६३ ‘ए’ नोएडा स्थित शिवमन्दिरमें घुसकर शिवलिंगपर मांस चढाया और मूर्तियोंको ध्वस्त कर निर्लज्जताका नग्न नृत्य किया । सौहार्दको बिगाडनेका प्रयास किया । मन्दिरपर सहस्रों लोग उपस्थित हैं व तनावकी स्थिति है ।”
इस दृश्यश्राव्यमें ‘पुलिस’कर्मियोंसे कुछ स्थानीय लोगोंको वाद-विवाद करते सुना जा सकता है । बाहर श्रद्धालु उपस्थित हैं । घटना स्थलपर मूर्तियां खण्डित हुई दिखाई दे रही हैं । मन्दिरकी स्थित अस्त-व्यस्त दिखाई दे रही है । शिवलिंगको ध्वस्तकर पृथक रख दिया गया है । दृश्य श्रव्य बनानेवालेसे ‘पुलिस’कर्मी कहता है, “कुछ समय पश्चात कर लेना, मैं साक्ष्य जुटा रहा हूं । ‘धक्का-मुक्की’ मत करो ।”
अपराध करनेपर कोई शासन रोक नहीं लगा सकता है, वह केवल योग्य शिक्षा देकर ही सम्भव है; किन्तु अपराधियोंको दण्डित अवश्य किया जा सकता है, जिसका आरम्भ उत्तर प्रदेश शासनने सन्दिग्धोंकी आपणियोंपर ‘बुलडोजर’ चलवाकर कर दिया है । शीघ्र ही दोषियोंको दण्डित भी किया जा सकता है, ऐसी आशा की जा सकती है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply