ज्ञानवापी परिसरके कुण्डमें मिला शिवलिंग !


१६ मई, २०२२
     उत्तरप्रदेशके वाराणसीमें चित्रीकरणद्वारा १६ मईको ज्ञानवापी ‘मस्जिद’का सर्वेक्षण शान्तिपूर्ण वातावरणमें पूर्ण हुआ । कुल ३ दिन चले इस सर्वेक्षणका प्रलेख (लेखाजोखा), १७ मईको न्यायालय आयुक्त न्यायालयको सौंपेंगे । न्यायालय आयुक्त अजय प्रताप सिंहने स्पष्ट किया कि यदि प्रलेख (लेखाजोखा) सिद्ध करनेमें समय लगा, तो २-३ दिन और लग सकते हैं इसे ‘सुपुर्द’ करनेमें । तीसरे दिवसके सर्वेक्षणमें हिन्दू पक्षने ज्ञानवापी ‘मस्जिद’ परिसरके छोटे कुण्डमें ११ फुट व्यास एवं ४ फुट ऊंचा शिवलिंग मिलनेका ‘दावा’ किया, तो मुसलमान पक्षने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं मिला है ।’ इस कुण्डको ‘वजू खाना’ कहा जाता है । ‘नमाज’के पूर्व मुसलमान यहां हाथ-पांव धोते हैं । अब न्यायालयके आदेशानुसार मुसलमान ऐसा नहीं कर सकेंगे । शिवलिंगके सन्दर्भमें हिन्दू पक्षके अधिवक्ता विष्णुशंकर जैनने न्यायालयको इस शिवलिंगकी जानकारी देकर उसे संरक्षण देने और वहां ‘नमाज’ पठनकी अनुमति निरस्त करनेकी मांग की है । न्यायालयने इस मांगको स्वीकारकर कुण्ड परिसरको संरक्षण देनेका आदेश दिया । सर्वेक्षणके पूर्व कुण्डका जल निकालनेपर शिवलिंग मिला । विशेष यह कि काशी विश्वनाथ मन्दिरमें स्थित नन्दीके सम्मुख ही यह शिवलिंग मिला है ।
       जिस प्रकार पञ्चतत्त्वों, सूर्य, चन्द्रमाके अस्तित्वका बोध सभीको रहता है, इसी भांति ज्ञानव्यापी मन्दिरके अस्तित्वका बोध सभी पक्षोंके अन्तःकरणमें सदैवसे ही व्याप्त है । हिन्दुओंको अपने सामान्य अधिकारोंकी पूर्तिके लिए विधर्मियोंके विरुद्ध विकृत और अकार्यक्षम हो चुकी न्याय व्यवस्थाके समक्ष जाना पडता है, यह लज्जास्पद है । हिन्दुओ ! अपनी भक्ति, शक्ति, ज्ञान, कौशल, गुण और सर्वकौशलमें परकोटिशः रूपसे वृद्धिकर जीवन्त रखें; ऐसे असंख्य अतिक्रमित मन्दिरोंको विधर्मियोंके दंशसे मुक्त करना अधिक सहज होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार : https://sanatanprabhat.org


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution