हिन्दू बालिकाओंको मुसलमान लडकोंंसे बात करनेके लिए दबाव बनाता था शिक्षक शब्बर खान, स्वयं अवयस्क बालिकाके साथ पकडा गया
१४ दिसम्बर, २०२१
मध्य प्रदेशके शिवपुरी जनपदके पिछोर क्षेत्रसे ‘लव-जिहाद’का प्रकरण सामने आया है । यहां अवयस्क हिन्दू लडकियोंको अपना ‘शिकार’ बनानेवाले आरोपित शब्बर मोहम्मद खानको रविवार, १३ दिसम्बर २०२१ को हिन्दू जागरण मंचके युवाओंने ‘रंगे हाथों’ पकड लिया ।
पीडिताके वक्तव्यके आधारपर ‘पॉक्सो’ अधिनियम व अन्य धाराओंके अन्तर्गत आरोपितके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है । शब्बर मोहम्मद खान पिछोरमें एक ‘कोचिंग’में पढाता है । इस मध्य वह हिन्दू छात्राओंपर मुसलमान लडकोंसे बात करनेके लिए दबाव बनाता था ।
गत माह एक छात्राने शब्बर खानपर हिन्दू लडकियोंकी मुसलमान लडकोंसे बातचीत करानेके लिए दबाव बनानेकी बात अपने परिजनको बताई थी; किन्तु उन्होंने इसपर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया था; यद्यपि हिन्दू जागरण मंचके कुछ युवाओंने इस प्रकरणपर आपत्ति व्यक्त करते हुए, शब्बर खानका विरोध किया था । इस बातको लेकर शब्बर खान और उसके साथियोंने विरोध करनेवाले युवाओंके साथ मारपीट की थी । इस घटनाके पश्चात, हिन्दू जागरण मंच जनपद पिछोरने सम्बन्धित ‘थाने’का घेरावकर शब्बर खान और उसके मित्रोंके विरुद्ध मारपीटका प्रकरण प्रविष्ट कराया था । इसके पश्चातसे हिन्दू जागरण मंचके युवाओंने शब्बर मोहम्मद खानकी गतिविधियोंपर ‘पैनी’ दृष्टि रखना आरम्भ कर दिया था ।
इसी मध्य २ दिवस पूर्व उन्हें सूचना मिली थी कि शब्बर खान ‘कार’से एक अवयस्क बच्चीको चंदेरी घुमाने ले जा रहा है । युवाओंने तत्काल इसकी सूचना बच्चीके परिजनको दी । साथ ही हिन्दू जागरण मंचने अपनी बामौर कला ‘थाना’ इकाई दलको इसके विषयमें बताया और चंदेरीसे आनेवाले वाहनोंका निरीक्षण आरम्भ हुआ । निरीक्षणके मध्य वाहनमें आरोपित शब्बर खान अवयस्क बच्चीके साथ ‘रंगे हाथों’ पकडा गया ।
जिहादी किसी भी उत्तरदायी पद-प्रतिष्ठामें क्यों न विराजित हो? किन्तु अन्योंको येन-केन-प्रकारेण मतान्तरित करनेमें सदैव तत्पर रहते हैं । हिन्दू समाज ऐसे प्रकरणोंके प्रति सजग रहे एवं साधना व धर्माचरणको प्राथमिकता देते हुए, हिन्दू राष्ट्र स्थापनार्थ सिद्ध रहे । इसीमें इस समस्याका पूर्ण निराकरण है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply