मुनव्वर फारुकीका गोवामें कार्यक्रम निरस्त, हिन्दू संगठनोंने किया था कठोर विरोध, हास्य-विनोदकी आडमें हिन्दू देवताओंका अपमान करने के लिए है ‘बदनाम’
१४ नवम्बर, २०२१
हिन्दू जनजागृति समितिके कठोर विरोधके पश्चात, विवादित ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकीका गोवामें प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है । यह कार्यक्रम आगमी सप्ताह १५ नवम्बर २०२१ (सोमवार) पणजी में होना था । कार्यक्रमके आयोजकोंने इस कार्यक्रमके निरस्त होनेकी पुष्टि कर दी है । यह आयोजन ‘LVF कॉमेडी’द्वारा किया जा रहा था । इस संस्थानके संस्थापक वॉरेन वेगासने इस विषयपर कुछ भी बोलनेसे मना कर दिया ।
‘मीडिया’ विवरणके अनुसार, कार्यक्रम निरस्त करनेका निर्णय, शनिवारको (१३ नवम्बर २०२१) पणजी ‘‘पुलिस’ स्टेशन’में अधिकारियोंकी बैठकके पश्चात लिया गया । इस बैठकमें कार्यक्रमके चलते विधान-व्यवस्थापर पडनेवाले प्रभावोंकी समीक्षाकी गई । विचारणीय है कि हिन्दू जनजागृति समितिने उत्तरी गोवाके ‘जिलाधिकारी’को ज्ञापन देकर, मुनव्वर फारुकीके कार्यक्रमको निरस्त करनेकी मांग की थी । हिन्दू जनजागृतिके अनुसार, मुनव्वरपर हिन्दू देवी-देवताओंके अपमानका आरोप हैं । ऐसेमें उसके गोवामें कार्यक्रमसे सामाजिक सौहार्द्रपर निकृष्ट प्रभाव पडेगा ।
हिन्दू जनजागृतिद्वारा दिए गए ज्ञापनमें कहा गया है, “मुनव्वर पूर्वमें भी हिन्दू देवताओंका अपमान करता रहा है । मध्य प्रदेशके इंदौरमें वह हिन्दू धर्मका अपमान करनेके चलते, ३७ दिन कारावासका दण्ड भुगत चुका है ।”
ऐसे किसी भी कार्यक्रमको समूचे भारतमें होनेसे रोकना चाहिए, जिसमें हास्य-विनोदके नामपर हिन्दू देवी-देवताओंको अपमान किया जाता हो; अतः हिन्दुओ ! संगठित होकर अपने धर्म और देवी-देवताओंके मानका रक्षण करने हेतु, मुखर होकर विरोध करें ! यह ध्यान रखें कि जो अपने धर्मकी रक्षा नहीं करता, धर्म उसकी रक्षा नहीं करता ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply