हिन्दू राष्ट्र आवश्यक क्यों ?


१. जो अन्धी, बहरी या भ्रष्ट पुलिस रातके दो-तीन बजेतक सार्वजनिक रूपसे फोडे जानेवाले पटाखोंको नहीं रोक सकती, ,वह कभीगुप्त रूपसे किए जानेवाले आतंकवादियोंके बमविस्फोट रोकसकती है क्या ? पटाखोंका प्रदूषण रोकनेके लिए अब हिन्दू राष्ट्र ही आवश्यक है ।
२. गोरक्षण करनेवालों ! तुम्हारी गोशालापर कोई आक्रमण हो तो गोरक्षण करनेका सामर्थ्य तुममें है क्या ? हिन्दू राष्ट्रमें ही गोमाता खरे रूपसे सुरक्षित होंगी,यह ध्यानमें रखकर हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु कार्यरत हों !
३. बाल्यकालसे ही नैतिकता तथा आचारधर्म न सिखानेवाले पालक एवं शासनके कारण भारतमें सर्वत्र अनाचार एवं राक्षसी वृत्ति प्रबल हो गई है ! इस स्थितिके कारण बलात्कार, भ्रष्टाचार, विविध अपराध, देशद्रोह तथा धर्मद्रोहका प्रमाण अपरिमित होकर देश रसातलको गया है । इसपर उपाय मात्र एक, और वह है, धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना ।
४. नागरिकोंकी आत्महत्याओं हेतु स्वतन्त्रतासे आजतकके ‘शासन’ उत्तरदायी !
पश्चिमी देशोंमें अन्न, वस्त्र, आश्रय होते हुए भी वहांके नागरिक मानसिक अस्वस्थताके कारण आत्महत्या करते हैं । इसके विपरीत भारतकी जनताकी अन्न, वस्त्र, आश्रय जैसी मूलभूत आवश्यकताओंको स्वतन्त्रतासे आजतक शासनने पूर्ण नहीं किया; इसीलिए यहांके नागरिक आत्महत्या करते हैं । इसे टालनेहेतु हिन्दू राष्ट्र चाहिए ।
५. स्वतन्त्रताके ६९ वर्ष विविध राजकीय पक्षके राज्यकर्ताओंके शासनमें लोकतन्त्रने एक भी अच्छा दिन भारतको एवं हिन्दुओंको नहीं दिया । तब भी उसपर विश्वास रखनेवाले हिन्दू मूर्ख नहीं हैं क्या ? भारतकी यह स्थिति परिवर्तित करने हेतु हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही एकमेव उपाय है ।
६. गोरक्षणकी दृष्टिसे हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका महत्त्व
आजकी स्थितिमें गायोंके समान हिन्दू भी असुरक्षित हो गए हैं । कब और कहां, हिन्दू विरोधी घात करेंगे कहा नहीं जा सकता । हिन्दू युवतियां अन्य पन्थियोंके छलसे भरे प्रेमके कारण असुरक्षित हो गई हैं । आनेवाले भीषण कालमें स्थान-स्थानपर धार्मिक उपद्रव (दंगे) होनेसे प्रचण्ड संख्यामें हिन्दुओंकी हत्याएं होंगी । ऐसी आपातकालवाली स्थितिमें हिन्दुओंका रक्षण करना अधिक महत्त्वपूर्ण होगा इसीलिए हिन्दुओंको सुरक्षित जीवन देनेवाला हिन्दू राष्ट्र स्थापित करना आवश्यक है तथा उसके लिए प्रयत्नोंकी पराकाष्ठाको प्रधानता देना है । – परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवले



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution