अभिनेत्री श्वेता तिवारीने अपमानजनक वक्तव्य देते हुए कहा, “मेरे अन्तर्वस्त्रका माप नाप रहे हैं भगवान”
२७ जनवरी, २०२२
‘टीवी’ अभिनेत्री श्वेता तिवारीने भगवानपर विवादित वक्तव्य देते हुए कहा, “भगवान मेरे अन्तर्वस्त्रका माप नाप रहे हैं ।” भोपालमें तिवारीने अपनी नवीन ‘वेब सीरिज’के ‘प्रेस’ वार्ताके समय यह वक्तव्य दिया । इस प्रकरणमें मध्य प्रदेशके गृहमन्त्री डॉ. नरोत्तम मिश्रने भोपाल ‘पुलिस’को २४ घण्टेमें जांच करने और विवरणी प्रस्तुत करनेके निर्देश दिए हैं ।
मनीष हरिशंकरकी ‘वेब सीरीज’ ‘शोस्टॉपर्स’का चित्राङ्कन भोपालमें चल रहा है । यहां उन्होंने अपने समूचे दलके साथ ‘मीडिया’से वार्तालापमें भगवानका अपमान किया । इस वक्तव्यसे ‘करोडों’ हिन्दुओंकी धर्मभावना आहत हुई है । प्रकरणकी आलोचना होनेपर उन्होंने क्षमा मांगी है ।
वर्तमानमें समाजमें धर्मशिक्षा न होनेके कारण चाहे नेता हो अथवा अभिनेता, वे ईश्वरका भी अपमान करते रहते हैं और स्वयंके प्रचारित होते ही क्षमा मांगनेका नाटक कर लेते हैं । इन्हें क्षमा नहीं; अपितु बहिष्कार और दण्डकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply