आतङ्की समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’के गुरपतवंत सिंह पन्नूने प्रधानमन्त्री मोदी और भारतको दी धमकी, आपत्तिजनक दृश्यश्रव्य आया सामने


०६ जनवरी, २०२२
      आतङ्कवादी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’के गुरपतवंत सिंह पन्नूने एक और राष्ट्र विरोधी चलचित्र प्रस्तुत किया है, जिसमें उसने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको धमकी देते हुए प्रतिवाद किया है कि ‘खालिस्तानी’ पंजाबको भारतसे पृथक करनेके लिए सज्ज (तैयार) हैं । यह प्रथम अवसर नहीं है जब पन्नूने इस प्रकारसे धमकी दी हो । पंजाबमें सिखोंको भारतका विरोध करनेके लिए उकसानेके लिए पन्नू प्रायः ‘यूट्यूब’के माध्यमसे भडकाऊ दृश्यश्रव्य साझा करता है ।
       अपने आपत्तिजनक दृश्यश्रव्यमें प्रधानमन्त्री मोदी और भारत शासनका ध्यान आकर्षित करते हुए पन्नूने कहा कि ‘फ्री खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान’ ५ जनवरीको तब आरम्भ हुआ जब ‘तिरंगवाले (भारतीय)’ पंजाबसे देहली भाग गए, जबकि ‘खंडे और केसरीवालोंने (सिख)’ भारतके प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको पंजाबसे भागनेपर विवश कर दिया । भारत शासनको परोक्ष रूपसे धमकी देते हुए प्रतिबन्धित आतङ्कवादी संगठन प्रमुखने कहा कि पंजाबने स्वतन्त्रताकी ओर प्रथम पग बढाया है । पन्नूने यह भी कहा, “तिरंगेका समर्थन करनेवालोंको पंजाब छोडकर देहली चले जाना चाहिए ।”
         सिख समाज, भारतवर्षके इतिहासका, सांस्कृतिक व समकालीन समाजमें व्याप्त दुष्प्रवृतियोंके कुप्रभावोंका गहनतासे पुनरावलोकन करे, निज अन्तरतम व सत्य सनातन धर्मकी ओर उन्मुख होकर समाजमें व्याप्त दुष्प्रवृत्तियों, निधर्मी व विभाजनकारी वृत्तियोंको बहिष्कृत करे । सनातन धर्म व राष्ट्र अद्वैत हैं, सनातन धर्मकी डोरसे ही राष्ट्र व विश्वमें शान्ति व समृद्धि है; जबकि सनातन धर्मसे विभाजन सदैवसे ही त्रासदी, सन्तापों, रोग, शोक व आपदाको खुला आमन्त्रण सिद्ध हुआ है; अतः सिख समाज भी भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रका ध्येय रख कृतिशील रहे, इसीमें परमार्थ है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution