कांग्रेसकी दोहरी राजनीति, सोनिया गांधीने संसदमें सबरीमालापर विरोध प्रकट करनेको किया मना !!


जनवरी  ४, २०१९

सबरीमाला विवादपर विरोध प्रकट करनेके लिए कांग्रेसी काली पट्टी बांधकर संसद भवन पहुंचे थे, परन्तु संयुक्त प्रगतिशील गठबंधनकी अध्यक्षा सोनिया गांधीने उन्हें ऐसा करनेसे रोक दिया था ! सोनियाके उन्हें मना करनेके पीछे एक विशेष कारण था । वह उस समय बोलीं कि आप लोग स्थानीय राजनीतिको ध्यानमें रखते हुए केरलमें इस चीजको लेकर विरोध जारी रख सकते हैं, परन्तु राष्ट्रीय स्तरपर यह सांसदोंको मन्दिरमें सभी आयुकी महिलाओंके प्रवेशपर विरोध और आपत्ति नहीं करनी चाहिए । कांग्रेस ऐसा दल है, जो कि लैंगिक समानता और महिलाओंके अधिकारोंकी बातें करता है । ऐसेमें राष्ट्रीय स्तरपर उन्हें यह विरोध नहीं करना चाहिए । यह दलके विरुद्ध जा सकता है ।

केरलके प्राचीन सबरीमाला मंदिरमें लगभा ४० वर्षकी दो महिलाएं गत दिवसोंमें ही प्रवेश कर गई थीं । केरल कांग्रेसने इसका प्रखर विरोध किया था । उन्होंने इसके विरुद्ध ‘काला दिवस’का आह्वान किया था, जिसका समर्थन करने कांग्रेसी सांसद बुधवार, २ जनवरी दोपहर बांहपर काली पट्टियां बांध कर सदन पहुंचें ।

मुल्लापल्ली रामचंद्रनने आरोप लगाया कि मन्दिरमें दो महिलाओंका प्रवेश षडयन्त्रका भाग था, जिसे मुख्यमन्त्रीने रचा था । वह इसकेद्वारा हिन्दू वोट बैंकको विभाजित करना चाहते हैं । वहीं, राष्ट्रीय स्तरपर कांग्रेसने सबरीमालापर उच्चतम न्यायालयके निर्णयका समर्थन किया था ।

 

“कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधीजी बताती है कि कांग्रेस एक विचारधारा है, उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि यह विचारधारा क्षेत्र अनुसार वोट पानेके लिए परिवर्तित होती रहती है !! वस्तुतः धर्म विरहित समूची राजनीतिको ही कोढ लग चुका है । राजनेता केवल वोट पानेके लिए ही वक्तव्य देते हैं, बडे-बडे वचन देते हैं, परन्तु बादमें पलट जाते हैं । कांग्रेस केरलमें महिलाओंका मन्दिरमें प्रवेशका विरोध कर रही है, परन्तु सत्तामें आते ही क्या सोनिया गांधी उन्हें महिलाओंके प्रवेशका आदेश नहीं देंगी ? इससे ही इन अवसरवादी राजनेताओंकी सत्यताका बोध होता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution