नेल्लोरमें हनुमान जयन्तीपर निकली शोभायात्रापर धर्मान्धोंने फेंकी मदिराकी बोतलें, ‘भाजपा’ द्वारा ‘बुलडोजर’ न्यायकी मांग
२८ अप्रैल, २०२२
आंध्र प्रदेशके नेल्लोरमें २४ अप्रैलको शान्तिपूर्ण पद्धतिसे हनुमान जयन्ती निमित्त शोभायात्रा निकल रही थी कि एक मस्जिदके निकट धर्मान्धोंने यात्रामें जा रहे हिन्दुओंको उकसानेके लिए अश्लील संकेत किए । मस्जिदके उपरसे उनपर मदिराकी बोतलें फेंकी गईं ।
भाजपाके राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधरने जगन मोहन रेड्डी शासनसे इस घटनापर ‘बुलडोजर’ न्यायकी मांग करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेशका शासन हिन्दुओंके धैर्यकी परीक्षा ले रहा है ।
वाकाती नारायण रेड्डीने भी इसपर विरोध प्रकट करते हुए इस घटनाका दृश्यपट साझा करते हुए कहा कि इस देशमें हिन्दुओंकी यही स्थिति है । यदि हम धर्मनिरपेक्ष हो जाएं तो मार्गपर चल भी नहीं सकते । यह समय है कि लोगोंको ज्ञात हो कि यह हिन्दुओंका देश है ।
ये नेतागण उचित कह रहे हैं । हमारे एक मात्र हिन्दुओंके इस देशमें हिन्दू ही सुरक्षित नहीं है । इसका एकमात्र उपाय है, शीघ्रातिशीघ्र हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply