हनुमानजीकी प्रतिमा लगानेपर उपद्रव, उपद्रवियोंने किया ‘पथराव’ : मध्य प्रदेशके नीमचमें धारा १४४ क्रियान्वित
१७ मई, २०२२
मध्य प्रदेशके नीमचमें दो समुदायोंके मध्य तनावका समाचार सामने आ रहा है । बताया जा रहा है कि नीमचमें पुरातन ‘कचहरी’पर हनुमानजीकी प्रतिमाकी प्राण-प्रतिष्ठा करनेको लेकर दो पक्षोंमें विवाद हुआ । इसके उपरान्त कुछ लोगोंने ‘पथराव’ करना शुरू कर दिया । ‘पुलिस’को ‘भीड’पर नियन्त्रण पानेके लिए ‘आंसू गैस’के ‘गोले’ छोडने पडे । स्थितिको नियन्त्रित करनेके लिए क्षेत्रमें धारा १४४ क्रियान्वित कर दी गई है ।
नीमचके ‘एसपी’ सूरज कुमार वर्माने बताया कि एक ‘दरगाह’के निकट हनुमानजीकी प्रतिमाकी स्थापनाको लेकर दो पक्षोंमें ‘कहासुनी’ हुई । इसे लेकर दोनों पक्षोंमें विवाद हो गया । सूचना पाकर अवसरपर ‘पुलिस’ने पहुंचकर स्थितिपर नियन्त्रण पाया । उन्होंने बताया कि दोनों पक्षोंके मध्य ‘पथराव’ भी हुआ है । इसमें दो तीन ‘बाइकों’को क्षति पहुंची है । यद्यपि उनके अनुसार, विवादमें कोई भी चोटिल नहीं हुआ है ।
मध्य प्रदेशमें अभी कुछ समय पूर्व ही जिहादियोंने उपद्रव किए थे; किन्तु अब पुन: दूसरे नगरोंमें भी वैसा ही कुछ करके हिन्दुओंको भयभीत करना चाहते हैं । प्रशासनको चाहिए कि इन उपद्रवी जिहादियोंको कठोर दण्ड दें तथा इन्हें कारागृह पहुंचाए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply