‘बूचडखानों’के लिए ‘स्टनिंग प्रक्रिया’ क्रियान्वित करेगा कर्नाटक शासन, शीघ्र गठित होंगे दिशा निर्देश


३ अप्रैल, २०२२
      कर्नाटकके पशुपालनमन्त्री प्रभु चौहानने शनिवारको बताया कि वे पशु प्रेमियोंकी मांगपर विचारकर ‘बूचडखानों’में ‘स्टनिंग प्रक्रिया’ अनिवार्य करेंगे । यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके अन्तर्गत पशुको वधसे पूर्व बेसुध किया जाता है । उन्होंने कहा कि अभीतक यह प्रक्रिया क्रियान्वित नहीं की गई है । इसके अन्तर्गत प्राणीका सीधे ‘हलाल’ या ‘झटके’से वध नहीं किया जा सकता  ।
         उल्लेखनीय है कि केन्द्र शासनने पशुक्रूरता अधिनियमके अन्तर्गत ‘स्टनिंग प्रक्रिया’को उचित माना है । यदि ‘बूचडखाने’ इस प्रक्रियाका पालन नहीं करते तो उनके विरुद्ध ५० रुपये दण्ड है, जिस राशिमें वृद्धिकर अर्थदण्ड ५०००० से १ लाख करनेपर विचार किया जा रहा है । वर्तमानमें इस प्रक्रियाका पालन न करनेपर ६ माससे ३ वर्षतक कारावासका प्रावधान है, जिसमें वृद्धिकी सम्भावना है ।
      पशुवध करते समय पशु जो कष्ट पाते हैं, उनके कष्ट न्यून करनेके लिए यह एक उचित प्रक्रिया है; परन्तु यह नियम सभी राज्योंमें क्रियान्वित हो तो अधिक उचित होगा । इस हेतु एक देश एक विधानकी भी मांग होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
साभार : https://hindujagruti.org/hindi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution