विवाह हेतु बना हिन्दू, दस वर्षोंतक किया हिन्दू पत्नीको धर्मान्तरणके लिए प्रताडित, गर्भपात करवाकर भाग गया
२९ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशमें सुल्तानपुर जनपदके फहीम कुरैशीको ‘पुलिस’ने कारागृहमें भेज दिया है । फहीमपर पत्नीने गर्भपात करवाने और निराश्रय छोडकर भाग जानेका आरोप आरोप लगाया है । महिलाका आरोप है कि विवाहके पश्चात फहीम उसपर धर्मान्तरणका दबाव बनाने लगा था; जिसे मना करनेपर, फहीम उसको धमकियां देता था । छलसे कई बार उसका गर्भपात भी करवाया गया । सुल्तानपुरकी रहनेवाली पीडिताका फहीमने १० वर्षोंतक यौन शोषण किया । प्रथम वह अपनी बहनोंके ‘निकाह’की बातका बहाना बनाकर, पीडितासे विवाहकी बात टालता रहा । पश्चातमें दबाव डालनेपर, उसने २०१८ में हिन्दू धर्म स्वीकारकर विवाह कर लिया और गर्भवती होनेपर फहीमने उसे छलसे गर्भपातकी औषधि खिला दी । कुछ समय पश्चात फहीम पीडितापर धर्मान्तरणका दबाव बनाने लगा और मार-पीटकर धमकियां देता था । परिवाद करनेपर दोनोंके मध्य ‘पुलिस’ने ‘समझौता’ करवा दिया था । पुनः गर्भवती होनेपर फहीमने बच्चेको अपना माननेसे मना कर दिया था और पीडिताको चरित्रहीन कहकर जौनपुरमें निराश्रय छोडकर भाग गया था ।
जिहादी चाहे आयु भर भी हिन्दू पत्नीको अपने साथ रखें, अन्ततः वे उसे धर्मान्तरणके लिए यातनाएं देते हैं । प्रताडित करना, त्यागना अथवा हत्या करना, उनके समुदायमें सिखाया जाना सर्वविदित है । हिन्दुओंको ऐसे समुदायसे सम्बन्ध स्थापित करनेसे बचना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply