स्वस्थ रहने हेतु कुछ महत्त्वपूर्ण सूत्र (भाग-११)


स्वस्थ रहने हेतु जलसे सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्योंका अवश्य करें पालन (भाग-ई)

पानी कैसे पीना चाहिए ?
• कभी भी गर्दन ऊपर करके गटागट पानी न पीएं; क्योंकि ऐसा करनेसे पानीके साथ-साथ बहुत सारी वायु भी हमारे पेट में चली जाती है, जिससे शरीरके आन्तरिक अंगोंपर दबाव पडता है ।
• खडे-खडे पानी न पीएं, इससे पानी अधिक गतिसे नीचेकी ओर जाता है, जो हमारे जोड़ोंमें विद्यमान तरल पदार्थोंका सन्तुलन बिगाडकर जोड़ोंमें संचित होना आरम्भ हो जाता है, जिससे घुटनोंमें पीड़ा होती है । कहा जाता है कि खड़े-खड़े पानी पीनेवालोंके घुटनों का उपचार विश्वका कोई भी चिकित्सक नहीं कर सकता ।

• पानी, सदैव बैठकर धीरे-धीरे अर्थात घूंट-घूंट भरके पीना चाहिए । हमारे प्रत्येक घूंटमें मुंह की लार पानीके साथ घुलकर हमारे पेट में जाएगी और पेटमें बननेवाले अम्ल को शान्त करेगी । सिंह, कुत्ता आदि पशु या चिड़िया भी घूंट-घूंट करके ही पानी पीते हैं । ये रोगी नहीं होते । घूंट-घूंट पानी पीनेसे शारीरिक भार कम होता है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution