तबला वादक अनिंदो चटर्जीने पद्मश्री पुरस्कार ठुकराया !
२८ जनवरी, २०२२
प्रसिद्ध तबला वादक पण्डित अनिंदो चटर्जीने पद्मश्री पुरस्कार लेना अस्वीकार कर दिया है । पण्डित अनिंदो चटर्जीने कहा कि उन्हें २५ जनवरीको देहलीसे एक दूरभाष आया, जिसमें पुरस्कार स्वीकार करनेके लिए सहमति मांगी गई थी; किन्तु उन्होंने पुरस्कारको अस्वीकार कर दिया । उनके अनुसार वे यह पुरस्कार स्वीकार करनेके स्तरसे कहीं आगे जा चुका हूं । यदि उन्हें यह पुरस्कार १० वर्ष पूर्व मिला होता, तो वे इसे सहर्ष स्वीकार कर लेते । यह पुरस्कार उनके समकालीन तथा उनके कनिष्ठोंको भी कई वर्ष पूर्व दिया जा चुका है; इसलिए उन्होंने विन्रमतापूर्वक क्षमायाचनाकर इस पुरस्कारको स्वीकार नहीं किया ।
गायिका संध्या मुखर्जीने भी पद्मश्री पुरस्कार लेना अस्वीकार कर दिया है । संध्या मुखर्जीकी बेटीने कहा कि लगभग आठ दशकोंतक श्रोताओंको मन्त्रमुग्ध करनेके उपरान्त ९० वर्षकी आयुमें वह इससे भी बडे सम्मानकी पात्र हैं । बंगालके कुल ३ लोगोंने पद्म पुरस्कार अस्वीकार कर दिया । बंगालके पूर्व मुख्यमन्त्री और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्यने भी पद्म भूषण पुरस्कार लेना अस्वीकृत किया था ।
भारत शासनद्वारा दिए जा रहे पुरस्कारको अस्वीकार करना, पुरस्कारका अपमान है । वस्तुतः यह सभी समझ रहे हैं कि यह पुरस्कार अस्वीकार करनेका मूल कारण, विलम्बसे पुरस्कार मिलना नहीं; अपितु भारत शासनकी राष्ट्रवादी छवि है, जो अनेक वामपन्थियोंको अप्रिय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply