तमिलनाडुकी हिन्दू छात्राद्वारा की गई आत्महत्यापर मद्रास उच्चन्यायालयद्वारा ‘सीबीआई’ जांचके निर्देश 


१ फरवरी, २०२२
तमिलनाडुके तंजावुरमें ‘सेक्रेड हार्ट हायर सेकंडरी स्कूल’, तिरुकट्टुपालीमें कक्षा १२ वीं की एक हिन्दू छात्राने प्रताडनासे तंग आकर, कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली । किसी व्यक्तिने उसका बेसुध अवस्थामें वक्तव्य देते हुए दृश्यपट बनाया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है ।
छात्रा गत ५ वर्षोंसे ‘सेंट माइकल गर्ल्स हॉस्टल’ नामक छात्रावासमें निवास कर रही थी । शासकीय सहायतासे सञ्चालित उसकी शालाके प्रबन्धक उसपर ईसाई धर्म अपनानेका दबाव बना रहे थे । उसने ऐसा करनेसे मना कर दिया था, जिससे क्रोधित प्रबन्धनने उसे पोंगलपर घर नहीं जाने दिया, उसे शौचालयकी स्वच्छता, भोजन पकाना, बर्तन धोने जैसे कार्य करनेको विवश किया गया । प्रताडनासे विवश छात्राने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली ।
दृश्यपटमें छात्राने मृत्युसे पूर्व उसपर किए गए अत्याचारोंका वर्णन किया है । उसने कहा कि ईसाई पन्थ न अपनानेके कारण उसपर अत्याचार किए गए ।
विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू मुन्नानी और राजनीतिक संगठन इंदु मक्कल काची जैसे हिन्दू संगठनोंने इस घटनापर तीव्र रोष प्रकट किया है । छात्रावासकी ‘वार्डन’पर भी प्रताडनाके आरोप हैं । उच्चन्यायालयने अब इसपर ‘सीबीआई’ जांचके आदेश दिए हैं ।
     देशमें अनेक स्थानोंपर ईसाई ‘मिशनरीज’ प्रलोभन देकर अथवा बलपूर्वक धर्मान्तरणमें लिप्त देखे गए हैं । इनपर प्रतिबन्ध अत्यावश्यक है । दोषियोंको कठोर दण्ड मिले, यही न्यायव्यवस्थासे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution