तमिलनाडुमें हिन्दुओंके ५ देवताओंकी मूर्तियोंकी तोडफोड करनेवाला धर्मान्ध ईसाई बन्दी
१७ जनवरी, २०२२
तमिलनाडु राज्यके दिंडीगुल जनपदके वडामुराईके श्रीगणेश मन्दिरमें स्थित देवताओंकी मूर्तियोंकी तोडफोड करनेवाले बालकृष्णन नामक धर्मान्तरित ईसाईको बन्दी बनाया गया । बालकृष्णने श्रीगणेशकी मूर्ति, साथ ही नागदेवताओंकी ४ मूर्तियों समेत ऐसी कुल ५ मूर्तियां तोड दी । उसने इसी मन्दिरकी निकटमें स्थित वीरभद्र रावणेश्वर मन्दिरके विद्युतयन्त्रोंको भी क्षति पहुंचाई । बालकृष्णन्को बन्दी करनेके लिए ‘पुलिस’ने टालमटोलकी; परन्तु हिन्दू मुन्नानी संगठनद्वारा आन्दोलन चलानेपर ‘पुलिस’ने उसे बन्दी बनाया ।
तमिलनाडुके एकमात्र ‘दिनामल’ नामके समाचारपत्रने बालकृष्णनके ईसाई धर्मान्तरित होनेका समाचार दिया; परन्तु अन्य समाचारपत्रोंने इस बातको दबाया । तमिलनाडुमें इससे पूर्व भी मूर्तिभंजनकी अनेक घटनाएं हुई हैं; परन्तु उसके लिए धर्मान्ध उत्तरदायी होते हुए भी कुछ विशिष्ट जालस्थलोंको छोडकर प्रसारमाध्यम उस विषयमें सत्य रखनेमें टालमटोल करते हैं ।
तमिलनाडुमें हिन्दूद्वेषी द्रमुक शासन सत्तामें होनेसे वहां हिन्दुओंके देवताओंकी मूर्तियोंकी तोडफोड करनेकी घटनाएं बढ रही हैं । हिन्दूधर्मपर हो रहे आघातोंको रोकनेके लिए हिन्दुओंका प्रभावशाली संगठन बनना अनिवार्य है । देवताओंकी मूर्तियोंका भंजन करनेवाले ईसाईको बनानेके लिए टालमटोल करनेवाली ईसाइयोंकी पक्षधर ‘पुलिस’ हिन्दुओंकी क्या रक्षा करेगी ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply