तमिलनाडुका हिन्दूद्वेषी शासन हिन्दू मन्दिरोंके निकट हिन्दुओंके धनसे मछली हाटका निर्माण करेगा
१४ जनवरी, २०२२
तमिलनाडुका सत्ताधारी पक्ष ‘द्वविड मुनेत्र कलघम’ अर्थात ‘द्रविड प्रगति संघ’के धर्मादाय विभागने चेन्नई नगरमें नूतन मछली आपणियोंको अनुमति दी है । यह हाट मन्दिरके निकट निर्मित किया जाएगा व इसपर १ कोटि ५० सहस्र रुपये व्यय होगा । यह धन सुब्रमण्यम स्वामी मन्दिर, देवी करुमारी अम्मन मन्दिर, कामाक्षी अम्मन तथा वेंकठ पेरुमल, इन मन्दिरोंसे ऋणके रूपमें लिया जाएगा ।
विविध हिन्दुत्ववादी संगठनों व ‘भाजपा’ने मन्दिरके निकट ऐसी आपणियोंका विरोध किया है । उनका मत है कि इससे मन्दिरकी पवित्रता भंग होगी व ऐसा करनेसे हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंका अनादर होगा ।
उल्लेखनीय है कि पुरातन आपणियोंको नष्टकर ‘आदि मोट्टाई मन्दिरके निकट यह आपणियां निर्मित करनेका प्रावधान किया गया है ।
हिन्दू मन्दिरोंके निकट ऐसी आपणियां दुर्गन्धसे मन्दिरके पवित्र वातावरणको भंग करेंगी । इसका सभी हिन्दुओंने एक होकर विरोध करना चाहिए, जिससे ‘डीएमके’ शासन अपने निर्णयको ‘वापस’ लेनेको विवश हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply