स्टालिन शासनने रोकी ५०० वर्ष पुरातन शोभा यात्रा तो साधु-सन्तोंने ‘धर्मद्रोहियों’को चेताया और कहा, “अंग्रेजोंने भी नहीं किया ऐसा, ये हिन्दू विरोधी निर्णय”


४ मई, २०२२
      तमिलनाडुके मदुरैमें एक बडा विवाद छिड गया, जब मयिलादुथुराई जनपदाधिकारीने ‘पट्टिना प्रवेशम’के पारम्परिक अनुष्ठानको आयोजित करनेकी अनुमति देनेसे मना कर दिया । भक्तोंकी परम्परा, धर्मपुरम अधीनमके द्रष्टाको पालकीमें बिठाकर कन्धोंपर ले जानेकी है । वास्तवमें, शैव मठके महन्तको पालकीमें बैठाकर कन्धोंपर ले जानेकी परम्परापर मयिलादुथुराई ‘कलक्ट्रेट’ने मानवाधिकारोंका ‘हवाला’ देकर रोक लगा दी है ।
      मदुरै अधीनमके प्रमुख हरिहर ज्ञानसंबंदा स्वामीगलने कहा, “धर्मपुरम अधीनम ५०० वर्ष पुरातन है और गत ५०० वर्षसे यह (पट्टिना प्रवेशम) चल रहा था । इस वर्ष अकस्मात ऐसा नहीं हो रहा है, मुझे दुख हो रहा है । यहांतक कि अंग्रेजोंने पट्टिना प्रवेशमकी अनुमति दी थी ।”
     वहीं, वैष्णव गुरु मन्नारगुडी श्री सेंडलंगरा जीयरका कहना है, “पट्टिना प्रवेशम एक धार्मिक अनुष्ठान है । इसे रोकनेका अधिकार किसीको नहीं है । यह मठके अनुयायियोंद्वारा किया जाता है । मैं, मन्नारगुडी जीयरके रूपमें इन ‘धर्मद्रोही’ और ‘देशद्रोही’को उनके हिन्दू विरोधी कार्योंके लिए चेतावनी देता हूं ।”
      वहीं, अब इस घटनामें मुख्यमन्त्री एमके स्टालिनसे हस्तक्षेप देनेकी मांगकी गई है ।
      जब-जब शासनने धर्मके विरुद्ध पग उठाया है; ऐसे शासनका शीघ्र ही पतन हुआ है । इतिहास साक्षी है, सन्तोंके कोपसे कोई भी धर्मद्रोही शासनकर्ता नहीं बचा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution