भगवान कृष्णके युवा अवस्थामें थे अनैतिक सम्बन्ध : ‘टीवी शो’में पुनः उगली गई हिन्दू देवताओंके लिए घृणा, ‘हिन्दूफोबिक’ प्रदर्शनका खुलकर बचाव


०४ जून, २०२२
        आए दिन लगभग प्रतिदिन सामाजिक जालस्थल, ‘टीवी’ और विभिन्न मंचपर हिन्दूधर्मके देवी-देवताओंका परिहास उडाया जाता है । ऐसा ही एक प्रकरण पुनः देखनेको मिला है । जहां तमिलनाडुके विदुथलाई चिरुथैगल काची दलके प्रवक्ता विक्रमनने भगवान कृष्णको लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की । उन्होंने गत दिनों उनकी दलीय कार्यकर्ताओंद्वारा मदुरईमें की गई ‘रैली’में हिन्दू विरोधी उद्घोषका बचाव करते हुए अपनी टिप्पणी की । इस ‘रैली’में पूछा गया था कि अन्ततः कृष्णा और अयप्पा भगवान कैसे हो सकते हैं ?
      ‘टाइम्स नॉउ’पर वाद-विवादके समय उन्होंने भगवान कृष्णपर गोपियोंसे अनैतिक सम्बन्ध रखनेका आरोप लगाया । विक्रमनने कहा, “कृष्णका युवा अवस्था वृंदावनकी महिलाओंके साथ अनैतिक प्रेमसम्बन्धोंसे भरा हुआ था । इसे रासलीला कहा गया । इस मध्य उन्होंने पुराणका सन्दर्भ दिया ।
       हिन्दू कार्यकर्ता राहुल ईश्वरने इसपर दु:ख और आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस प्रकारसे किसीके भगवानका अपमान नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि पुराण एक प्रतीकात्मक वर्णन है । उसे वैसे ही नहीं लिया जा सकता, जैसे कि इसमें कहा गया कि रावणके दस सिर थे । इसका मतलब यह नहीं हुआ कि उसके वास्तविकतामें दस सिर थे । इसका अर्थ यह होता है कि उसके पास दस सिरके बरारबर बुद्धिमत्ता थी । इससे यह दिखानेका प्रयास किया गया था कि वह बहुत विद्वान था ।
     ज्ञातव्य हो कि गत दिनों गुजरातके वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालयमें ‘फाइन आर्ट फैकेल्टी’एक प्रदर्शनीमें कुछ छात्रोंद्वारा लगाई गई हिन्दू देवी-देवताओंके छायाचित्र आपत्तिजनक थे । प्रदर्शनीमें हिन्दू देवी-देवताओं और भारतके कुछ राष्ट्रीय प्रतीकोंके छायाचित्रोंको दुराचारके प्रकरणोंसे जोडा गया था । इतना ही नहीं, हिन्दू देवी और देवताओंके छायाचित्र बनानेके लिए उन समाचारपत्रोंका प्रयोग किया गया था, जिनपर दुराचारके समाचार प्रकाशित हुए थे ।
       विधर्मी वामपन्थी और इस विचारधारासे प्रभावित अन्य लोग ‘हिन्दूफोबिया’से पीडित हैं । यह लोग हिन्दू सभ्यता और मान्यताको नीचा दिखानाका कोई भी अवसर छोडते नहीं है; इसीलिए इस प्रकारकी अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं । इन्हें कठोर दण्ड मिले इसके लिए ऐसे लोगोंके विरुद्ध धार्मिक भवनाओंको आहत करनेके लिए अभियोग चलाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution